एक्सप्लोरर

MP: मंडला आदिवासी एनकाउंटर पर सदन में हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने किया ये काम

MP News: टिमरनी-एसटी सीट से पहली बार विधायक बने अभिजीत शाह ने कहा कि हमारी मांग है कि आदिवासी व्यक्ति की हत्या के लिए अधिकारियों और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश विधानसभा में पिछले हफ्ते मंडला जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक बैगा आदिवासी की मौत को लेकर सोमवार (17 मार्च)को भारी हंगामा हुआ और विपक्षी कांग्रेस ने सदन से वॉक आउट किया. शून्यकाल में मंडला विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने यह मुद्दा सदन में उठाया. 

उन्होंने कहा कि आदिवासी को नक्सली बताकर उसका एनकाउंटर कर दिया गया और सरकार एनकाउंटर की जांच नहीं करा रही. विधानसभा ने भी हमारी मांग को अस्वीकार कर दिया. इसके चलते हमने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया है. वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पहले ही लाया जा चुका है और सरकार से इस पर जानकारी मांगी गई है. 

कांग्रेस ने लगाया ये आरोप
अध्यक्ष ने विधायकों को आश्वासन दिया कि उन्हें बोलने का मौका मिलेगा और उनसे बैठने का आग्रह किया. आश्वासन के बावजूद कांग्रेस सदस्य शांत नहीं हुए और बाद में उन्होंने सदन के बाहर प्रदर्शन किया. कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा कि "लगातार आदिवासियों पर अत्याचार किया जा रहा है और सरकार इस विषय पर सदन में चर्चा तक नहीं करना चाहती."

उन्होंने कहा, "जिस व्यक्ति को दो दिन पहले नक्सली बताकर एनकाउंटर किया, दो दिन बाद कहते हैं कि वह नक्सली नहीं था. क्या पुलिस या सरकार इस युवक की मौत की भरपाई कर सकती है. इस तरह की हत्याएं आदिवासियों में आम बात हो गई है. सरकार इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा से बच रही है." वहीं टिमरनी-एसटी सीट से पहली बार विधायक बने अभिजीत शाह ने कहा कि हमारी मांग है कि आदिवासी व्यक्ति की हत्या के लिए अधिकारियों और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए.

पुलिस ने क्या कहा?
बता दें मंगलवार को भी विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है. पिछले हफ्ते बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार ने पीटीआई को बताया था कि आदिवासी शख्स इलाके के जंगल में नक्सलियों के साथ था. उन्होंने कहा कि वह वहां क्या कर रहा था, यह जांच का विषय है. उन्होंने कहा कि अक्सर नक्सली आदिवासियों के साथ घूमते हैं. 

हालांकि, पुलिस के पास यह साबित करने के लिए कोई रिकॉर्ड नहीं है कि लसारा टोला गांव का निवासी पार्थ माओवादी था. पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान 205 राउंड फायर किए गए थे, जिसमें 125 नक्सलियों द्वारा फायर किए गए.

ये भी पढ़ें- Rewa News: रीवा में पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग आया युवक, इंस्टा लाइव पर किया सुसाइड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget