एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: सीएम शिवराज के गृहजिले में वोटर्स ने दिखाया जबरदस्त उत्साह, चारों विधानसभा सीटों पर 83 फीसदी से ज्यादा मतदान

MP Election 2023: सीएम शिवराज के गृह जिले सीहोर की चारों ही विधानसभा सीटों पर 2018 के चुनाव की तुलना में इस बार 0.77 प्रतिशत मतदान ज्यादा हुआ है. यहां मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के गृह जिला सीहोर (Sehore) की चारों विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने मतदान करने में जबदस्त उत्साह दिखाया है. मतदाताओं के उत्साह ने बीते 2018 के चुनाव का रिकार्ड तोड़ दिया है. सीहोर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 83.86 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि सबसे ज्यादा मतदान पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की इछावर विधानसभा में 85.73 प्रतिशत हुआ है.

बता दें कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में चार विधानसभा सीट है, जिसमें बुदनी, सीहोर, आष्टा और इछावर है. 2018 के विधानसभा चुनाव में सीहोर जिला केशरिया गढ़ बनकर उभरा रहा था. चारों की चारों सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी. 2018 के चुनाव में बुदनी से खुद शिवराज सिंह चौहान चुनाव जीते थे, जबकि आष्टा से रघुनाथ सिंह मालवीय, इछावर से करण सिंह वर्मा और सीहोर से सुदेश राय ने चुनाव जीता था. 

पहले पायदान पर इछावर
इस बार भी बीजेपी ने एक सीटिंग एमएलए छोड़कर तीनों को फिर से मैदान में उतारा था. बीजेपी ने आष्टा से रघुनाथ सिंह मालवीय के स्थान पर जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर को अपना प्रत्याशी बनाया था. जिले की बुदनी विधानसभा सीट छोड़ दें तो शेष तीन सीटों पर इस बार जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला है. सीहोर जिले में ज्यादा वोटिंग के मामले में पहले पायदान पर इछावर विधानसभा सीट रही है.

इछावर विधानसभा में 85.73 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि 2018 के चुनाव में यहां वोटिंग प्रतिशत 83.04 रहा था. इसी तरह सीहोर में 81.37 प्रतिशत, पिछली बार 80.72 प्रतिशत, आष्टा में 84.29 प्रतिशत, पिछली बार 82.57 और बुदनी विधानसभा में इस बार 84.07 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि पिछली बार यहां 83.04 प्रतिशत मतदान हुआ है. 

पिछली बार से 0.77 प्रतिशत ज्यादा मतदान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की चारों ही विधानसभा सीटों पर 2018 के चुनाव की तुलना में इस बार 0.77 प्रतिशत मतदान ज्यादा हुआ है. जिले की चारों ही विधानसभा सीटों पर सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. मतदान केन्द्रों पर सुबह से मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें देखी गईं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'राजस्थान को पार्टी का एटीएम बना दिया है, कार्ड डालो तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget