एक्सप्लोरर

Watch: रहली सीट से लगातार 8 बार जीत चुके हैं PWD मंत्री गोपाल भार्गव, विधानसभा चुनाव को लेकर दिया ये चौंकाने वाला बयान

MP Election News: पीडब्ल्यूडी मंत्री और सागर जिले की रहली विधानसभा से लगातार आठ बार के विधायक गोपाल भार्गव ने चुनाव को लेकर दिए अपने बयान से सबको चौंका दिया.

MP Elections 2023: बीजेपी की राजनीति में उम्रदराज नेताओं को सक्रिय राजनीति से दरकिनार करने की कवायद चलती रहती है. मध्य प्रदेश में अनेक दिग्गज घर बैठा दिए गए. अब चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में कई वरिष्ठ नेताओं को टिकट काटने की चर्चा हैं.

इसी बीच मध्य प्रदेश के सबसे सीनियर और पीडब्ल्यूडी मंत्री और सागर जिले की रहली विधानसभा (Rehli Assembly constituency ) से लगातार आठ बार के विधायक गोपाल भार्गव ने चुनावी ऐलान कर चौंका दिया है. मंत्री ने बोला कि गुरु का आदेश है अभी तीन चुनाव और लड़ना है और आगे बढ़ना है. मंत्री भार्गव कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं. 

मंत्री भार्गव ने कल बुधवार (19 जुलाई) को रहली के ग्राम पाटई में सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा ''गुरु ने भगवान के दर्शन करवाए. सद्गुरु की बात के लिए कौन टाल सकता है. आप रिकॉर्ड कर लेना मेरे भाइयों. गुरु का आदेश है कि गोपाल तुम्हें तीन चुनाव और लड़ना हैं और आगे बढ़ना है. इसके लिए गोपाल तुम चुनाव लड़ते रहना. जनता का भला करते रहना, कल्याण करते रहना. न किसी की बुराई करना और न किसी की निंदा करना. तुम्हारी कोई कितनी भी बुराई करें, निंदा करें. लेकिन तुम्हें किसी की निंदा नहीं करना है.''

जनता मेरी एटीएम

मंत्री गोपाल भार्गव ने क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद को बैंक एटीएम बताया. उन्होंने कहा कि मेरी यही इच्छा है कि रहली विधानसभा क्षेत्र के निर्माण कार्य इस प्रकार से हो कि मेरे जाने के बाद भी क्षेत्रवासी कहे कि विधायक एवं मंत्री गोपाल भार्गव के द्वारा यह निर्माण कार्य कराया गया था. उन्होंने कहा कि रहली विधानसभा क्षेत्र के नागरिक मेरे बैंक एटीएम है. जिनके आर्शीवाद रूपी एटीएम का उपयोग करता हूं. उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद मेरे कर्मों पर आधारित है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के रूप में कार्य कर रही है.

भार्गव के समक्ष कोई चुनौती नहीं

इसका वीडियो सामने आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेजी बढ़ गई. राजनेतिक हल्कों में यह चर्चा है कि मौजूदा समय मंत्री गोपाल भार्गव को चुनाव हराने वाले कोई नही है. कांग्रेस पिछले आठ विधानसभा चुनावों में कई तरह के प्रयोग कर चुकी है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी.  हालांकि मंत्री भार्गव अपनी जीत का श्रेय कामों को देते है.

गोपाल भार्गव सिर्फ रहली विधानसभा क्षेत्र में 21 हजार लड़कियों के विवाह सामूहिक कन्यादान कार्यक्रम के जरिए कर चुके हैं. भार्गव ने ही किसी जनप्रतिनिधि के रूप में सबसे पहले इसकी शुरुआत की थी. बाद में मध्य प्रदेश सरकार और अन्य राज्यों में इसकी सरकारी शुरुआत हुई. रहली क्षेत्र सबसे विकसित और समृद्ध क्षेत्रों में गिना जाता है. अपनी बेबाक और विवादित कार्यशैली से भी हमेशा चर्चाओं में रहते है.

सागर से विनोद आर्य की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: MP Weather Today: मध्य प्रदेश के इन 15 जिलों में आज भी भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget