एक्सप्लोरर

MP Election 2023: नीमच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तंज, बोले- 'कांग्रेस के पास विजन के नाम पर विभाजन और विरोध'

PM Modi Neemuch Visit: एमी विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी प्रचार-प्रसार के लिए लगातार जनसभाएं कर रहे हैं. नीमच में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

Madhya Pradesh Election 2023 News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (9 नवंबर) को मध्य प्रदेश के नीमच में आम सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ''कांग्रेस के पास विजन के नाम पर विभाजन और विरोध है, इसलिए देश के कई राज्यों से कांग्रेस का नामोनिशान मिट गया है.'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ''मध्य प्रदेश में भी दो दशक से कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए तड़प रही है.'' 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतलाम के बाद नीमच में आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि ''नीमच का योगदान देश की आजादी में प्रमुख रूप से रहा है. सीआरपीएफ का जन्म भी नीमच से ही माना जाता है.'' उन्होंने कहा, ''नीमच की माटी हमेशा से मशहूर रही है. नीमच फुटबॉल की लोकप्रियता के लिए भी जाना जाता है.'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, '' कांग्रेस ने हमेशा फूट डालो और शासन करो की नीति को अपनाया है.'' 

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी परिवार का नाम लिए बिना कहा कि ''आजादी के बाद से कांग्रेस एक परिवार पर पूरी तरह आधारित हो गई. इसके बाद देश में कांग्रेस का सफाया होता चला गया. कांग्रेस के भ्रष्टाचार की वजह से देश के कई राज्यों से कांग्रेस का नामोनिशान मिट चुका है.''

कांग्रेस-बीजेपी में नीमच होगा कड़ा मुकाबल
नीमच जिले का राजनीतिक समीकरण देखा जाए तो नीमच में तीन विधानसभा सीट हैं. इसका शुमार मध्य प्रदेश के सबसे छोटे जिलों में होता है. यहां पर अभी तीनों सीट भारतीय जनता पार्टी के पास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले ही मध्य प्रदेश के रतलाम में जनसभा को संबोधित किया था. इसके बाद प्रधानमंत्री ने नीमच में फिर जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी का वोट बैंक पक्का करने की कोशिश की है.

मालवांचल में जीत के लिए रस्साकशी
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मालवांचल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर रस्साकशी चल रही है. मालवांचल को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है. हालांकि साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने इस गढ़ में सेंध लगा दी थी. भारतीय जनता पार्टी उज्जैन संभाग पर भी फोकस कर रही है. उज्जैन संभाग में कुल 29 विधानसभा सीटें हैं. इन 29 विधानसभा सीटों में शिवराज सरकार के चार मंत्री मोहन यादव, इंदरसिंह परमार, ओमप्रकाश सकलेचा और हरदीप सिंह डंग भी चुनाव लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता में घुसा संदिग्ध व्यक्ति? सपा ने की जांच करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget