एक्सप्लोरर

MP Election 2023: कमलनाथ ने बीजेपी के घोषणापत्र को बताया 'झूठ पत्र', कहा- 'कोई विजन नहीं है इसीलिए...'

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने रविवार को संकल्प पत्र जारी किया. इसमें बीजेपी ने कई बड़े वादे किए हैं. इस पर अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने हमला बोला है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं. चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. इस बीच चुनाव को लेकर कांग्रेस के बाद बीजेपी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. ऐसे में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने बीजेपी के घोषणा पर जमकर हमला बोला है. कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में चुनावी प्रचार के दौरान कहा कि, बीजेपी का घोषणा पत्र झूठ पत्र है. इनकी कोई स्वतंत्र सोच नहीं है, कोई विजन नहीं है इसीलिए कांग्रेस की नकल की है.

दरअसल, बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. इस संकल्प पत्र में पांच सालों तक गरीबों को मुफ्त राशन देने का वादा किया गया है. साथ ही बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किसानों को भी खुश करने की कोशिश की है. बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं और 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी का वादा किया है. साथ ही किसानों के किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण योजना से किसानों को सालाना 12 हजार करोड़ दिए जाएंगे. बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में लाडली बहनों से भी वादा किया है कि उनको आर्थिक सहायता और साथ में पक्का मकान दिया जाएगा.

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बोला हमला

वहीं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा (Netta D'Souza) ने कहा कि बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र से सत्तारूढ़ पार्टी की यह बहुप्रचारित बात ‘‘गायब’’ है कि वह 'लाड़ली बहना योजना' की हितग्राहियों को मिलने वाली रकम को 1,250 रुपये के मौजूदा स्तर से बढ़ाकर 3,000 रुपये पर पहुंचाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सत्ता में आने के लिए मतदाताओं से झूठ बोलती है. सूबे की बीजेपी सरकार ने विधानसभा चुनावों से करीब पांच महीने पहले 10 जून से 'लाड़ली बहना योजना' शुरू की थी. इसके तहत राज्य की 1.32 करोड़ महिलाओं को सरकारी खजाने से हर महीने 1,250 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है.

Rajasthan Election 2023: बीजेपी सासंद शेखावत ने लिया चुनावी फीडबैक, कहा- 'पार्टी में कोई बड़ा-छोटा नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget