एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: बीजेपी सासंद शेखावत ने लिया चुनावी फीडबैक, कहा- 'पार्टी में कोई बड़ा-छोटा नहीं'

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने चुनावी तैयारी को लेकर फीडबैक लिया. उन्होंने जोधपुर में आम जनता से मुलाकात भी की.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी (BJP) के रणनीतिकार लगातार रणनीति के तहत राजस्थान सहित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के गृह जिले जोधपुर में सेंध मारने में कामयाब हो रहे हैं. जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) सेवा केंद्र में बीजेपी की संगठनात्मक बैठक में वरिष्ठ जनों और बीजेपी पदाधिकारी से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चर्चा कर चुनावी तैयारी का फीडबैक लिया. विधानसभा चुनाव पर वरिष्ठों, पदाधिकारियों-जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की. पार्टी में कोई बड़ा या छोटा नहीं है, हम सब पीएम मोदी की नीति के तहत काम करते हैं. 

दिवाली के खास पर्व पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में आमजन से मुलाकात की. इसके बाद सांसद सेवा केंद्र में बीजेपी की संगठनात्मक बैठक में वरिष्ठ जनों और बीजेपी पदाधिकारी से विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की और चुनावी तैयारी को लेकर भी बात की. उन्होंने इस दौरान चुनाव को लेकर फीडबैक भी लिया. बैठक विधायक सूर्यकांता व्यास की अध्यक्षता में हुई. राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, महापौर वनिता सेठ, जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, सूरसागर प्रत्याशी  देवेंद्र जोशी, जोधपुर शहर प्रत्याशी अतुल भंसाली सहित अनेक पदाधिकारी बीजेपी नेता की विशेष उपस्थिति रही.

राजस्थान में बीजेपी की सरकार-गजेंद्र

जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा ने तीनों विधानसभा क्षेत्र की तैयारी पर विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि बीजेपी इस बार पूर्ण बहुमत के साथ राजस्थान की सत्ता में आ रही है लेकिन इसके लिए बीजेपी के हर कार्यकर्ता को पूरी मेहनत और लगन से हर बूथ पर काम करना होगा. शेखावत ने संगठन की बैठक में केंद्र सरकार की विविध योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों और बीजेपी के उद्देश्यों से भी कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया. साथ ही यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में आमजन को रूबरू करें साथ ही उनसे चर्चा करें.

ललित मेवाड़ा ने बीजेपी जॉइन की

सांसद सेवा केंद्र में आज यानी शनिवार (11 नवंबर) को जोधपुर कांग्रेस पार्टी के दक्षिण के महामंत्री ललित मेवाड़ा (Lalit Mewada) ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा के हाथों से बीजेपी सदस्यता ग्रहण की. मंत्री शेखावत ने मेवाड़ा का बीजेपी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया. सूरसागर विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र जोशी (Devendra Joshi) महामंत्री मनीष पुरोहित जोधपुर शहर विधानसभा प्रत्याशी अतुल भंसाली पोकरण विधानसभा प्रभारी शिवकुमार सोनी पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: भरतपुर में नाकेबंदी के दौरान लगभग 41 करोड़ कैश और निषेध सामग्रियां जब्त, लाइसेंसी हथियार भी जमा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget