एक्सप्लोरर

MP Election 2023: सीएम की रेस में मंत्री गोपाल भार्गव! इशारों में बोले- 'गुरु की इच्छा है चुनाव लडू, हो सकता है भाग्य में...'

MP Elections 2023 News: भगवान ने तो मुझे सब कुछ बनाया है. नगर पालिका अध्यक्ष बनाया, इतने साल विधायक और मंत्री बनाया, सबसे बड़ा पद जो मुख्यमंत्री के बराबर होता है, मुझे नेता प्रतिपक्ष बनाया.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सीएम प्रोजेक्ट नहीं करने और तीन चार बड़े नेताओं को चुनाव मैदान में उतारकर पार्टी में सीएम की लड़ाई अंदरूनी शुरू कर दी है . एमपी के सबसे सीनियर विधायक और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव अब सीएम की रेस में शामिल हो गए है. उनका दावेदारी का एक कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. भार्गव ने इशारों में सीएम बनने की इच्छा जताई है.

उन्होंने कहा कि मेरे गुरु जी ने कहा- एक चुनाव और लड़ लो. गुरु का आदेश आया है तो हो सकता है उनकी कुछ इच्छा हो. ईश्वर की तरफ से बात आई हो. मंत्री गोपाल भार्गव सागर जिले की रहली सीट से लगातार 8 विधानसभा चुनाव जीत चुके है. वे कमलनाथ सरकार के समय नेता प्रतिपक्ष रहे है.

भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे
गोपाल भार्गव सागर के रहली में प्रसिद्ध देवी सिद्ध पीठ टिकीटोरिया धाम में गुरुवार को रोप वे के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जिसका वीडियो शनिवार (7 अक्टूबर) को सामने आया है. भूमिपूजन कार्यक्रम में उन्होंने कहा - 'मैं परेशान होता रहा, तो गुरु जी ने कहा जब इतने परेशान हुए हो तो, एक बार आप फिर लड़ जाओ. एक बार चुनाव लड़ लो. ये अंतिम चुनाव होगा. ये जो भी गुरु का आदेश है, तो निश्चित रूप से मुझे भी लगा कि इस बार जो चुनाव हो रहे हैं. किसी को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट नहीं किया जा रहा है. यह नहीं बताया जा रहा कि किसे हम मुख्यमंत्री बनाएंगे.

हो सकता है भाग्य में कुछ लिखा हो
जब गुरु का आदेश आया है तो हो सकता है और मुझे भी लगा कि गुरु की कुछ इच्छा हो. ईश्वर की तरफ से बात आई हो. गोपाल भार्गव ने कहा कि ऐसा भी नहीं है कि मुझे कोई चाहत है. क्योंकि लोग सरपंच बनने के लिए परेशान रहते हैं, पार्षद बनने के लिए परेशान रहते हैं. भगवान ने तो मुझे सब कुछ बनाया है. नगर पालिका अध्यक्ष बनाया. इतने साल विधायक बनाया. इतने साल मंत्री बनाया और तो और सबसे बड़ा पद जो मुख्यमंत्री के बराबर होता है, मुझे नेता प्रतिपक्ष बनाया. बाद में सरकार बदली उस समय में मैं सोचता था कि मुझे नेता प्रतिपक्ष बनाया जो सीएम के बराबर पद होता है. हो सकता है भाग्य में कुछ लिखा हो.

सागर से विनोद आर्य की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: MP News: जबलपुर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, मलबा गिरने से 7 मजदूर दबे, एक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget