एक्सप्लोरर

MP Elections: एमपी में बीजेपी की लिस्ट से चढ़ा सियासी पारा! इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय को टिकट देने से कांग्रेस में क्यों है खलबली?

MP Election 2023 News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा चुनाव का टिकट देने का मकसद साफ है कि बीजेपी मध्य प्रदेश में फिर से एक बार सत्ता पाना चाहती है.

MP Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी ने जब से राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर की विधानसभा क्रमांक 1 से अपना प्रत्याशी घोषित किया है, तब से कांग्रेस के खेमे में खलबली मची हुई है. दरअसल कांग्रेस अभी तक विधानसभा क्रमांक एक की सीट को सुरक्षित मान कर चल रही थी और यह माना जा रहा था कि इस बार भी संजय शुक्ला को ही यहां से टिकट मिलेगा. 2018 में संजय शुक्ला ने यहां से चुनाव लड़ा और बीजेपी के सुदर्शन गुप्ता को हराया था. कैलाश विजयवर्गीय के प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद अब विधायक संजय शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है.

मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख है नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची कल जारी कर दी, जो सूची जारी की गई उसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जैसे बड़े नाम को शामिल किया गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़वाने का बीजेपी का मकसद साफ है कि बीजेपी मध्य प्रदेश में फिर से एक बार सरकार और सत्ता पाना चाहती है.

इसलिए बड़े नेताओं को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया जा रहा है, लेकिन इन सब के बीच कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है, इस मामले में इंदौर के विधानसभा एक से विधायक संजय शुक्ला ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कैलाश विजयवर्गीय ने खुद मैदान में उतरकर एक नहीं बल्कि दो बेटों की कुर्बानी दे दी है.

क्या कहा संजय शुक्ला ने?
दरअसल आज जब पत्रकार विधायक संजय शुक्ला से मिलने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि एक पिता अपने बेटे के भविष्य को बनाने की चिंता करता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी में कैलाश विजयवर्गीय ने इसके ठीक उलट काम किया है. उन्होंने अपने बेटे आकाश को दोबारा टिकट दिलवाने के बजाय खुद चुनाव लड़ना बेहतर समझा और इस तरह उन्होंने अपने एक नहीं बल्कि दो बेटों की कुर्बानी दे दी. आगे बात करते हुए संजय शुक्ला ने कहा कि दो बेटे इसलिए कह रहा हूं कि मैं भी उनके पुत्र के समान ही हूं और कैलाश विजयवर्गीय ने आज अपने दो बच्चों की कुर्बानी दे दी है.

विधानसभा में खासे एक्टिव हैं संजय शुक्ला
विधायक संजय शुक्ला की बात करें तो वे जब से विधायक बने हैं तब से अपनी विधानसभा में खासे एक्टिव हैं. धर्म के आयोजनों से लेकर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में संजय शुक्ला ने खूब काम किया. क्षेत्र की जनता को धार्मिक यात्राएं भी कारए, इसके अलावा संजय शुक्ला ने कोरोना काल में भी पीड़ितों की खूब मदद की.

विधानसभा एक में पानी की भी काफी समस्या थी, उनके करीबी बताते हैं कि संजय शुक्ला ने अपनी विधानसभा में खुद के खर्चे से कई बोरिंग भी करवाई, लोगों को जलापूर्ति की व्यवस्था की. हालांकि इसके उलट कैलाश विजयवर्गी का कहना है कि विधानसभा में अभी विकास की संभावना है और वहां पर अवैध कालोनियां बहुत सारी हैं, जिनका मास्टर प्लान बनाकर विकास किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: MP News: भोपाल में राजनीतिक कुंभ के बाद दिखेगा धार्मिक महाकुंभ का नजारा, जानें ट्रैफिक अपडेट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget