एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए एमपी में चुनाव आयोग, आज छह संभागों के कलेक्टरों से जानकारी लेगा प्रतिनिधिमंडल

MP: भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम के कलेक्टर-कमिश्रनरों से चुनाव तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई. वहीं मंगलवार को छह संभागों के कलेक्टरों की बैठक आयोजित की गई है.

MP Assembly Elections 2023 : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनावों में अब महज पांच महीने का ही समय शेष रह गया है. चुनावों का समय नजदीक देख जहां राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है, तो वहीं चुनाव आयोग भी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है. चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission) का प्रतिनिधिमंडल मध्य प्रदेश आया हुआ है. यहां तीन दिन बैठकें कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जा रही है. 

एक दिन पहले भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम के कलेक्टर-कमिश्रनरों से चुनाव तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई. वहीं मंगलवार को छह संभागों के कलेक्टरों की बैठक आयोजित की गई है. तीन दिन तक चलने वाली इस बैठक का भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा द्वारा शुभारंभ किया गया. बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने जेंडर रेशियो, ईपी रेशियो, मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, मतदान केंद्रों की सुविधाएं, 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, दिव्यांग मतदाता, थर्ड जेंडर मतदाता, दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाता, मृत मतदाताओं के नाम हटाने, संशोधन कराने और वोटर प्रतिशत बढ़ाने स्वीप गतिविधियां संबंधी कार्यों की जानकारी ली. 

विधानसभावार की समीक्षा
साथ ही बैठक में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 की गतिविधियों के लिए चेक पोस्ट बनाने, वर्ष 2018 के विधानसभा और लोकसभा निर्वाचन और 2019 के दौरान दर्ज हुए प्रकरणों के निराकरण सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इससे पहले आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और राज्य पुलिस नोडल अधिकारी के साथ चर्चा की. भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभावार तैयारियों की जानकारी ली. पहले दिन की समीक्षा में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए.

बैठक में ये लोग रहे उपस्थित
बैठक में नीतेश व्यास वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग, अजय भादू उप निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग, एनएन बुटोलिया वरिष्ठ प्रधान सचिव, अमित कुमार सचिव भारत निर्वाचन आयोग, संतोष अजमेरा डायरेक्टर स्वीप, राजेश कुमार कौल अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह और बसंत कुर्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. 

विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल द्वारा 3 से 5 जुलाई तक समीक्षा की जा रही है. 4 जुलाई को ग्वालियर, चंबल, सागर, शहडोल, जबलपुर और रीवा संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों के कलेक्टर, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक होगी.

Madhya Pradesh Election 2023: कांग्रेस ने तैयार किया विधानसभा चुनाव का ब्लू प्रिंट, ये तीन बड़े नेता लगातार करेंगे एमपी का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget