एक्सप्लोरर

MP Elections: 24 जून से मध्य प्रदेश में कांग्रेस फूंकेगी चुनावी बिगुल, सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन की तैयारी, ये होगा मुख्य मुद्दा

MP Assembly Elections 2023: भोपाल के सतपुड़ा भवन में हुई आगजनी और उज्जैन महाकाल लोक में प्रतिमाओं के आंधी में गिर जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी 24 जून को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी.

Congress in MP Elections 2023: भोपाल के सतपुड़ा भवन में हुई आगजनी और उज्जैन महाकाल लोक में प्रतिमाओं के आंधी में गिर जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 24 जून को सुबह 11 बजे जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. प्रदेश में बड़े पैमाने पर बार-बार बिजली कटौती, भ्रष्टाचार घोटाले एवं बढ़ती महंगाई रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के दामों पर भारी वृद्धि, बेरोजगारी, महिलाओं, अबोध बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार आदि के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा

पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रचार का आगाज 
24 जून को पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रचार का आगाज कर रही है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार को अब घेरने की तैयारी की जा रही है.  हालांकि इंदौर में अध्यक्ष के बिना ही ये प्रदर्शन होना है, इसलिए जवाबदारी संगठन प्रभारी को दी गई है. धरना-प्रदर्शन में हाल ही में सतपुड़ा भवन में हुए अग्रिकांड को लेकर भी सरकार से सवाल पूछा जाएगा. कांग्रेस आरोप लगा रही है कि सरकार ने इस अग्रिकांड में कई घोटालों और खरीदी की फाइलें जला दी हैं.

बड़े नेताओं के अनुसार पूरे प्रदेश के जिलों में होने वाले प्रदर्शन को लेकर अब समय-समय पर सरकार को घेरने को लेकर जनसमस्याओं को भी सामने लाया जाएगा.  इंदौर में चूंकि अभी कांग्रेस का कोई अध्यक्ष नहीं है, इसलिए संगठन प्रभारी महेन्द्र जोशी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन होगा. 

मध्य प्रदेश की जनता से कांग्रेस के ये पांच वादे
इससे पहले कांग्रेस ने जबलपुर से अपने विजय संकल्प अभियान का श्रीगणेश किया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गौरीघाट में नर्मदा पूजन किया. साथ ही कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश में जीत की प्रार्थना की. यहां बता दें कि कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना का वादा किया है जिसके तहत महिलाओं को 15 सो रुपए महीने की आर्थिक सहायता दी जाएगी कांग्रेस ने ₹500 में गैस सिलेंडर देने का वचन भी मतदाताओं को दिया है.

100 यूनिट तक बिजली का बिल माफ और 200 यूनिट तक का बिल हाफ, यह भी कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल है.किसान कर्ज माफी और कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम का भी कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है. 

यह भी पढ़े: पीएम मोदी का 27 जून को भोपाल में होने वाला रोड शो कैंसल, PMO ने नहीं दी मंजूरी, जानें क्यों

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget