एक्सप्लोरर

MP Elections: सज्जन सिंह वर्मा ने फाइनल किया कांग्रेस का एक टिकट? पार्टी में मच गया घमासान, वीडियो हुआ वीडियो

MP Assembly Elections 2023: सज्जन सिंह वर्मा ने राजवीर सिंह बघेल का टिकट फाइनल बताते हुए लोगों को मदद के लिए आगे आने को कहा. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के कई दावेदारों में खलबली मच गई है.

MP Elections 2023: अभी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में काफी वक्त बचा है, लेकिन अभी से उम्मीदवारों के टिकट को लेकर घमासान मच गया है. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने देवास जिले का एक टिकट फाइनल करने की घोषणा की है. इस एलान के बाद कांग्रेस के दूसरे दावेदारों ने मोर्चा खोल दिया है. 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर हमेशा से आवाज उठती आई है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस बात को भी स्वीकार कर चुके हैं कि बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस का संगठन कमजोर है और इसे मजबूत किया जाना जरूरी है. इन सबके बीच अब देवास में कांग्रेस के दो धड़ों के बीच घमासान मच गया है. कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सज्जन सिंह वर्मा ने हाटपिपलिया सीट पर एक दावेदार को प्रत्याशी घोषित किया है. उन्होंने पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बघेल के बेटे राजवीर सिंह बघेल को टिकट देने की घोषणा कर दी है. 

'सज्जन सिंह वर्मा को टिकट फाइनल करने का अधिकार नहीं
सज्जन सिंह वर्मा ने राजवीर सिंह बघेल का टिकट फाइनल बताते हुए लोगों को मदद के लिए आगे आने को कहा है. दूसरी तरफ यह वीडियो वायरल होने के बाद अब कांग्रेस के दूसरे दावेदारों में खलबली मच गई है. एक अन्य दावेदार विश्वजीत चौहान का कहना है कि पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को टिकट फाइनल करने का कोई अधिकार नहीं है. प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पार्टी का टिकट फाइनल करेंगे. अभी यह वक्त आया नहीं है. इसके अलावा और भी दावेदार इस घोषणा के बाद खुल कर सामने आ रहे हैं.

जानें क्या बोले सज्जन सिंह वर्मा
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सबसे खास माने जाने वाले पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने हाटपिपलिया में कहा कि राजेंद्र सिंह बघेल दिल्ली भोपाल नहीं गए थे और उनका टिकट फाइनल हो गया था. इसी तरह अब राजवीर बघेल का टिकट भी फाइनल हो गया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि उन्हें हाटपिपलिया सीट कांग्रेस के खाते में चाहिए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के जारी होने के बाद दूसरे प्रत्याशियों ने और भी जतन करना शुरू कर दिए हैं. 

हाटपिपलिया सीट पर बदल गए समीकरण
हट केडिया सीट पर राजेंद्र सिंह बघेल विधायक के रूप में चुने गए थे. इसके बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी की एंट्री हुई तो वे लगातार दो बार यहां से विधायक रहे. इसके बाद मनोज चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दीपक जोशी को चुनाव हरा दिया. एक बार फिर उपचुनाव में मनोज चौधरी की जीत हो गई. इस बार भी बीजेपी की ओर से मनोज चौधरी ही उम्मीदवार माने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: MP Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी को दिया बड़ा झटका, 1500 कार्यकर्ताओं के साथ प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के नेता कांग्रेस में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget