एक्सप्लोरर

Bundelkhand News: खरगे ने एमपी में चला जाति जनगणना का दांव, शिवराज सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

MP Election 2023 News: दलित वोटरों की बहुलता वाले बुंदेलखंड के सागर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य और केंद्र की बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगाए.

MP Elections 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में बड़ा चुनावी दांव चल दिया है. उन्होंने मंगलवार (22 अगस्त) को सागर में एक जनसभा में कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी मध्य प्रदेश में जातिगत जनगणना कराएगी. इस दौरान खड़गे ने कांग्रेस की पांच गारंटी भी दोहराई. 

दलित वोटरों की बहुलता वाले बुंदेलखंड के सागर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य और केंद्र की बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगाए. कर्नाटक की तर्ज पर शिवराज सरकार पर 50 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणा की कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी मध्य प्रदेश में जातिगत जनगणना कराएगी.

खड़गे ने किए ये वादे
खड़गे ने कहा कि, "मैं वादा करता हूं कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो किसानों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी. एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा. नारी सम्मान योजना में महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे. उन्होंने वादा किया कि सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी. 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा और 200 यूनिट का बिजली का बिल हाफ होगा. इसके साथ ही खड़गे ने मध्य में पार्टी के सत्ता में आने पर संत रविदास के नाम पर एक कॉलेज बनाने की घोषणा की. 

एक तरफ स्मारक निर्माण करती है तो दूसरी तरफ तोड़ देती
यहां बताते चले कि दस दिन पहले  ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सागर में संत रविदास के 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मंदिर और स्मारक के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था. यही कारण है कि कांग्रेस ने दलित वर्ग को साधने के लिए संत रविदास के नाम पर कॉलेज बनाने की घोषणा की. खड़गे ने तो यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी मध्य प्रदेश में रविदास मंदिर बनाने का वादा करती है और दिल्ली में 2019 में संत रविदास जी का मंदिर बुलडोजर लगाकर तोड़ देती है.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: मध्य प्रदेश में इस विधानसभा सीट पर हो रहा मतदान, 25 अगस्त को होगी वोटों की गिनती, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में 9 बजे तक 4.61% वोटिंग, दतिया में भी मतदान जारी, प्रशांत किशोर बोले- हम जीतेंगे
LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में 9 बजे तक 4.61% वोटिंग, दतिया में भी मतदान जारी, प्रशांत किशोर बोले- हम जीतेंगे
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget