एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: 'एमपी के हर व्यक्ति पर 40 हजार का कर्ज, शिवराज सरकार ने...', कांग्रेस ने साधा निशाना

MP Election2023: भारतीय जनता पार्टी के हमलों का जवाब देने और अपनी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने डिजिटल वॉर रूम बनाया है. इसी के उद्घाटन के दौरान सुप्रिया ने बीजेपी पर हमला बोला.

Congress Digital War Room: मध्य प्रदेश के चुनावी माहौल में सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए एक दूसरे दल पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया एवं डिजिटल चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत का कहना है कि आज की तारीख में मध्य प्रदेश के प्रति व्यक्ति पर 40,000 से ज्यादा का कर्जा है, यह कर्ज बढ़ता जा रहा है.

राज्य में कर्ज के बोझ के तले दबे लोगों की औसत आय 1.2 लाख है, जबकि देश की औसतन आय 1.48 लाख है. सरकार ने कर्ज लेकर निवेश नहीं किया, न रोजगार बनाया, न आमदनी बढ़ाने के लिए कोई कदम उठाया. प्रदेश में भ्रष्टाचार बेलगाम है, ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां घोटाले नहीं हुए हों. कितनी विडंबना है कि राज्य के 2 करोड़ युवाओं के भविष्य की कोई बात ही नहीं कर रहा. शिवराज सिंह सरकार के 18 सालों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो गई है.

सुप्रिया ने आगे कहा कि नौकरी न मिलने का सबसे बड़ा कारण है कि यहां पर निवेश ही नहीं हो रहा. सरकारी नौकरी घोटालों और शिथिलता के चलते भरी नहीं जा रहीं और प्राइवेट क्षेत्र पैसा लगाने को तैयार नहीं है. उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश में 18 साल में कोई बड़ी इंडस्ट्री, कोई बड़ी फैक्ट्री, कोई बड़ा उद्योग घराना निवेश क्यों नहीं कर रहा है? भ्रष्टाचार के दलदल में फंसकर शिवराज सरकार ने प्रदेश के युवाओं के भविष्य को ही ताक पर रखा हुआ है. दूसरी तरफ शिक्षा का बुरा हाल है. भर्ती घोटालों की वजह से स्टूडेंट सुसाइड के मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है. सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि इन्हीं सब समस्याओं को ध्यान में रखकर कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में वो वादे किए हैं, जिससे प्रदेश की जनता खुशहाल हो, उनका जीवन सुधरे, उन्हें महंगाई और बेरोजगारी से राहत मिले. 

कांग्रेस के मीडिया और सोशल मीडिया वॉर रूम का शुभारंभ

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वचन पत्र को जनता तक पहुंचाने के लिए इंदौर में रानी सती गेट स्थित एएम विराज अपार्टमेंट में पार्टी ने सोशल मीडिया डिजिटल एवं मीडिया वॉर रूम बनाया है. इसका शुभारंभ पार्टी की सोशल मीडिया एवं डिजिटल चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत द्वारा किया गया.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा और प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भी भाजपा को घेरने 'की तैयारी पूरी कर ली है. भाजपा नेताओं के भाषणों और शिवराज सरकार में हुए कथित घोटालों, भ्रामक प्रचार, और भाजपा के सोशल मीडिया पर किए जाने वाले प्रहार का जवाब देने और अपनी बात जन-जन तक पहुंचाने के इरादे से कांग्रेस ने ये डिजिटल वॉर रूम शुरू किया है.

MP Election 2023: 'बेचारे शिवराज... ' अपने विरोधी पर क्यों तरस खा गए कमलनाथ? जानें- क्यों कह दी ऐसी बात

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget