एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: 'भारत बनाम इंडिया' विवाद पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, कहा- इससे बीजेपी का कोई...

MP Assembly Elections: कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य के विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के कुछ नेताओं के कांग्रेस में जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा. बीजेपी, कार्यकर्ता आधारित पार्टी है.

MP Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को कहा कि देश के नाम को लेकर 'भारत बनाम इंडिया' के विवाद से उनके दल का कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन कई लोग मानते हैं कि ‘इंडिया’ शब्द अंग्रेजों की देन है. इस विवाद पर विजयवर्गीय ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि यह विवाद बीजेपी का एजेंडा या विषय नहीं है और वह नहीं जानते कि यह विवाद कैसे सामने आया और कैसे इस पर बहस शुरू हो गई.

बीजेपी महासचिव ने कहा कि लेकिन हां, देश के कई लोगों का यह मत जरूर है कि चूंकि इंडिया अंग्रेजों का दिया शब्द है, इसलिए देश को भारत के रूप में ही संबोधित किया जाना चाहिए. पुराणों के एक श्लोक में भी देश का परिचय भारत के रूप में ही दिया गया है. यह पूछे जाने पर कि क्या सत्तारूढ़ बीजेपी मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर लड़ रही है. विजयवर्गीय ने जवाब दिया कि अटल बिहारी वाजपेयी के जमाने में हम नारा लगाते थे बच्चा-बच्चा अटलबिहारी. अब मोदी हमारे बड़े नेता हैं. तो जो नेता है, उसका नाम तो (प्रचार अभियान में) आता ही है.

कुछ नेताओं के कांग्रेस में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के कुछ नेताओं के कांग्रेस में जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा. विजयवर्गीय ने कहा कि बीजेपी, कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. जब कुछ लोगों की दलीय विचारधारा पर उनकी निजी महत्वाकांक्षाएं हावी हो जाती हैं, तो ऐसे लोग पार्टी छोड़ देते हैं. ऐसे लोग हमारी पार्टी के काबिल भी नहीं होते. विजयवर्गीय ने एक सवाल पर कहा कि उन्होंने बीजेपी संगठन के सामने खुद चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई है क्योंकि वह चुनावों में नये चेहरों को मौका दिए जाने के पक्ष में हैं.

मैं बीजेपी का सिपाही हूं- विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि लेकिन मैं बीजेपी का सिपाही हूं. अगर संगठन मुझे मोर्चे पर डटे रहने का आदेश देगा, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा. इंदौर में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा मीडिया कर्मियों से कथित बदसलूकी पर बीजेपी महासचिव ने कहा कि उनका यह बर्ताव आपातकाल और 1984 के सिख विरोधी दंगे भड़काने की मानसिकता याद दिलाता है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कमलनाथ मांग-मातंग समुदाय के एक कार्यक्रम में मंच के सामने मीडिया के कैमरामैन के खड़े होने से भड़क गए थे और उन्होंने कड़े शब्दों में उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल जाने को कह दिया था. संवाददाताओं के अलग-अलग कई संगठनों ने भी कमलनाथ के इस बर्ताव की निंदा की है.

ये भी पढ़ें:

MP Politics: चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, सिंधिया समर्थक एक और नेता की कांग्रेस में वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget