एक्सप्लोरर

MP News: चुनाव से पहले बीजेपी को दोहरा झटका! दीपक जोशी के साथ इस नेता ने भी जॉइन की कांग्रेस

MP BJP News: 2022 की जनवरी में राधेलाल बघेल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आए थे. इसके बाद वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी से बेदखल कर दिया था.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए शनिवार 6 मई बहुत खराब दिन कहा जा सकता है. एमपी कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को एक साथ दो झटके दे दिए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी ने जहां कांग्रेस का दामन थाम लिया है तो वहीं दतिया के सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राधेलाल बघेल ने भी कांग्रेस की सदस्तया ग्रहण कर ली है. 

बता दें, दतिया के सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राधेलाल बघेल को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने 19 जनवरी 2022 को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. राधेलाल बघेल पर निष्कासन की यह कार्रवाई पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी के बाद की गई थी. उस समय पूर्व विधायक राधेलाल बघेल का वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था.

9 सेकंड का वीडियो वायरल होने पर निष्कासित हुए थे राधेलाल बघेल
बता दें, साल 2022 के जनवरी महीने में पूर्व विधायक राधेलाल बघेल अपने समर्थकों के साथ दौरे पर निकले थे. इस दौरान उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की थी. टिप्पणी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. यह वीडियो 9 सेकंड का था. अनुशासनहीनता के इस मामले को मध्य प्रदेश बीजेपी ने बहुत ही गंभीरता से लिया था और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व विधायक को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. 

मूलत: बसपा के थे राधेलाल बघेल
बता दें पूर्व विधायक राधेलाल बघेल मूलत: बहुजन समाज पार्टी के नेता थे. साल 2008 में सेवढ़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी से विधायक चुने गए थे. हालांकि, साल 2013 में राधेलाल बघेल बीजेपी के प्रदीप अग्रवाल से चुनाव हार गए थे. चुनाव हारने के बाद राधेलाल बघेल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था. बघेल पूर्व में पिछड़ा वर्ग  आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मौजूदा विधायक का टिकट काटकर राधेलाल बघेल को दिया था, लेकिन राधेश्याम चुनाव नहीं जीत पाए थे. 

राधेलाल बघेल ने दी थी सफाई
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व विधायक राधेलाल बघेल ने सफाई भी दी थी. उन्होंने कहा था कि वायरल वीडियो में मेरी आवाज नहीं है. मैं तो उसमें बोल ही नहीं रहा हूं. यह वीडियो एडिट किया गया है. आजकल तो मुख्यमंत्री की आवाज भी एडिट हो जाती है. यह मेरी छवि धुमिल करने का प्रयास है.

यह भी पढ़ें: MP News: कांग्रेस में शामिल होने के बाद दीपक जोशी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'बुधनी से शिवराज सिंह के खिलाफ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
कटनी के सरस्वाही छात्रावास में दूषित पानी और नाश्ते से बिगड़ी 9 छात्राओं की तबीयत, 3 की हालत गंभीर
कटनी के सरस्वाही छात्रावास में दूषित पानी और नाश्ते से बिगड़ी 9 छात्राओं की तबीयत, 3 की हालत गंभीर
UCC लागू होने से मध्य प्रदेश में क्या बदल जाएगा? मोहन यादव सरकार के तीन मंत्रियों ने समझाया
UCC लागू होने से मध्य प्रदेश में क्या बदल जाएगा? मोहन यादव सरकार के तीन मंत्रियों ने समझाया

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget