एक्सप्लोरर

MP Elections: अमित शाह ने खुद को बताया एमपी बीजेपी का 'कायल', बोले- 'यहां का संगठन देश में सबसे अच्छा, बहुमत से बनेगी सरकार'

MP Elections 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश में जब कमलनाथ की सरकार थी, तो उस सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र किसानों के नाम नहीं भेजे.

MP Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मध्य प्रदेश इकाई के संगठन का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) कायल हैं और उन्होंने राज्य के संगठन को देश का सबसे अच्छा संगठन बताया है. इंदौर (Indore) में आयोजित बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन देश का नं.-एक संगठन है और इसे गढ़ने में दिवंगत कुशाभाऊ ठाकरे ने दधीचि की तरह अपनी अस्थियां गला दीं, तो राजमाता राजघराने की मर्यादा लांघकर गांव-गांव और गली-गली घूमीं.

शाह ने कहा, ''मैं प्रदेश की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने 2014 और 2019 के चुनाव में बीजेपी की झोली वोटों से भर दी और 15 महीनों को छोड़कर 2003 के बाद से प्रदेश में लगातार बीजेपी की सरकार बनाई. प्रदेश में इचार महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं और आज मालवा की धरती से हम अपने चुनाव अभियान की शुरूआत कर रहे हैं. इंदौर के बाद ऐसे ही कार्यकर्ता सम्मेलन पूरे प्रदेश में होंगे.''

'इस बार पूरी 29 सीटों पर कमल खिलाएंगे'
शाह ने कहा, ''आप सभी यहां से यह संकल्प लेकर जाएं कि हम परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे और 2023 में रिकॉर्ड बहुमत से प्रदेश में बीजेपी की सरकार और 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे. 2019 के लोकसभा चुनाव में एक सीट कम रह गई थी, लेकिन इस बार पूरी 29 सीटों पर कमल खिलाएंगे.'' उन्‍होंने कहा कि देश में 70 सालों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया गया. बीजेपी की सरकार आने के बाद गरीबों के लिए जो काम हुए हैं, उसी कारण आज बीजेपी गरीबों के दिलों की धड़कन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के मसीहा बन गए हैं. 

60.22 लाख घरों में नल कनेक्शन दिए- अमित शाह
शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में जब कमलनाथ की सरकार थी, तो उस सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र किसानों के नाम नहीं भेजे. फिर सीएम शिवराज की सरकार बनी और 10 दिनों में पात्र किसानों की सूची पहुंचा दी गई. आज प्रदेश के 91.90 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है. 60.22 लाख घरों में नल कनेक्शन दिए हैं, 3.6 करोड़ गरीबों को पांच लाख तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है. 80 लाख घरों में शौचालय बनाए गए हैं. 1.2 करोड़ परिवारों के लिए प्रति व्यक्ति प्रतिमाह पांच किलो अनाज नरेंद्र मोदी की सरकार दे रही है और सीएम शिवराज की सरकार उसे घर तक पहुंचा रही है. 

शाह बोले- पीएम मोदी ने देश को सुरक्षित बनाया
उन्होंने कहा कि 11 लाख बहनों को उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन मिले हैं और 53 लाख प्रधानमंत्री आवास के लिए सवा दो लाख करोड़ रुपये हितग्राहियों के खातों में पहुंचाए गए हैं. शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने नौ सालों में दुनिया में भारत का झंडा बुलंद किया है. प्रधानमंत्री जहां जाते हैं, वहां मोदी-मोदी के नारे लगते हैं. ये नारे नरेंद्र मोदी के लिए नहीं, बल्कि मालवा की धरती, मध्यप्रदेश और भारत के लिए लगते हैं. नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षित बनाया है. सोनिया गांधी-मनमोहन सिंह की सरकार के समय पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया आते थे और बेकसूर लोगों को गोली मारकर चले जाते थे. वह सरकार उफ तक नहीं करती थी. आप सभी के वोटों से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी. लेकिन पाकिस्तान भूल गया था कि देश में अब सोनिया गांधी-मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है.

उन्‍होंने कहा, आतंकियों ने उरी और पुलवामा में हमारे जवानों पर हमला किया, मोदी सरकार ने 15 दिनों के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके आतंकियों की उनके घर में घुसकर धज्जियां उड़ा दी. कांग्रेस 70 सालों तक धारा 370 को गोदी में रखकर पालती रही. मोदी सरकार ने धारा 370 हटा दी. उस समय कांग्रेस, यूपीए और अन्य दलों ने मिलकर इसका विरोध किया था. क्या ऐसी कांग्रेस को कोई वोट दे सकता है?

Mahakal Bhasma Aarti: सावन के चौथे सोमवार भगवान महाकाल की भव्य भस्म आरती, दिन भर होगा जलाभिषेक, उमड़ा भक्तों का सैलाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget