एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'जितनी हमारी हैसियत MP में है, उतनी कांग्रेस की UP में,' कांग्रेस-सपा में सब कुछ ऑल इज वेल?

MP Election 2023: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. समाजवादी पार्टी की ओर प्रतिक्रिया सामने आई है. 'जो स्थिति कांग्रेस की यूपी में है वही स्थिति एमपी में सपा की है.'

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा उन सीटों पर टिकट जारी करने पर जहां कांग्रेस ने भी प्रत्याशी खड़ा किया है पर राजनीतिक गलियारों में उहापोह की स्थिति बन गई है कि क्या कांग्रेस और सपा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है.

समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश चुनाव में कल जारी सूची में 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया है. सपा ने 7 जिले की एक एक सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं तो वहीं सीधी जिले की 2 सीट पर टिकट फाइनल किया है. जिन जिलों में एक एक सीट पर टिकट दिए गए हैं वो हैं  निवाड़ी, छतरपुर, दतिया, सिंगरौली, रीवा, छतरपुर और बालाघाट. 

कांग्रेस-सपा में सब कुछ ऑल इज वेल..?
समाजवादी पार्टी ने जिन सीटों पर टिकट फाइनल किया है उसमें कुछ सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस पहले से ही प्रत्याशी उतार चुकी है. यह सीट हैं भंडार की सुरक्षित सीट, चितरंगी की सुरक्षित सीट इसके अलावा राजनगर  , बिजावर और कटंगी सीट. यह पांच ऐसी सीट हैं जहां मौजूदा स्थिति में कांग्रेस का भी अपना प्रत्याशी है और समाजवादी पार्टी का भी अपना प्रत्याशी है. इनमें से चार ऐसी सीट हैं जहां समाजवादी पार्टी ने कल अपना प्रत्याशी उतारा है.

'जो हमारी हैसियत एमपी में, वो कांग्रेस की यूपी में'
सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद के अनुसार ये बराबरी का मुकाबला है. उन्होंने कहा 'जितनी हैसियत हमारी मध्य प्रदेश में है वही हैसियत कांग्रेस के उत्तर प्रदेश में है.'  अगर हमारा गठबंधन 2024 चुनाव के लिए हो रहा है और उसमें कांग्रेस पार्टी बड़ी संख्या में सीट मांग रही हैं तो उसके पहले कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाते हुए हमें भी राजनीतिक भागीदारी मध्य प्रदेश में देनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि, पिछले चुनाव में हमने एक महत्वपूर्ण सीट जीती थी. जिसको हमने समर्थन भी कमलनाथ सरकार को दिया था इसके अलावा हमारी पार्टी ने 2003 में 7 सीट जीती थी.इस मामले में यूपी कांग्रेस के जिम्मेदारों का कहना है कि यूपी में हम अपनी 80 सीटों की तैयारी कर रहे हैं, बाकी गठबंधन और सीट बंटवारे का विषय केंद्रीय नेतृत्व का है और वो  ही सारी चीज़ें तय करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget