एक्सप्लोरर

MP Election: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी रोकने के लिए कांग्रेस गंभीर, मार्च से सभी विधानसभा क्षेत्रों में देगी ट्रेनिंग

MP Election 2023: पूर्व सीएम कमलनाथ ने मांग की है कि मतदाता सूची से फर्जी नामों को हटाया जाना ही पर्याप्त नहीं बल्कि फर्जी तरीके से नामों को शामिल करने की जांच होना भी जरूरी है.

MP Assembly Election 2023: मतदाता सूची में गड़बड़ी से आशंकित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देगी. प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को गड़बड़ी रोकने के गुर सिखाए जाएंगे. गौरतलब है कि एक दिन पहले इंदौर के मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उठाया था. प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आरोप के बाद कांग्रेस सक्रिय हो गई है. बताया जा रहा है कांग्रेस मार्च महीने से मध्यप्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ट्रेनिंग की शुरुआत करने जा रही है. चुनाव से पहले कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.

कांग्रेस मार्च माह से देगी गड़बड़ी रोकने की ट्रेनिंग

पीसीसी चीफ ने कहा कि मतदाता सूची में छेड़छाड़ के प्रति सतर्क रहें. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने लोक सूचना आयुक्त के फैसले पर मुहर लगाई है और इंदौर प्रशासन को मतदाता सूची के दस्तावेज याचिकाकर्ता को देने की हिदायत दी है. एक ही जिले में साढे तीन लाख फर्जी मतदाताओं का उजागह होना बेहद गंभीर मामला है.

'मतदाता सूची से हटाए जा रहे कांग्रेसियों के नाम'

कमलनाथ ने कहा कि मतदाता सूची से फर्जी नामों को हटाया जाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि फर्जी तरीके से नामों को शामिल करने की जांच होना भी जरूरी है. पता लगाने की जरूरत है कि वाकई नाम फर्जी थे या नहीं. मतदाता सूची लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली का आधार हैं, अगर उनके साथ इतने बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की जाती है तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता खतरे में पड़ जाती है.

कमलनाथ के आरोप पर पार्टी ने लिया बड़ा फैसला

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूचियों की शुचिता सुनिश्चित करनी चाहिए. मतदाता सूची में किसी भी फर्जी नाम का जोड़ना या किसी भी वैध मतदाता का नाम गलत तरीके से हटाया जाना चुनाव प्रक्रिया के लिए खतरा है. उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि कहीं कोई बड़ा सिंडीकेट तो मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के पीछे नहीं है.

पूर्व सीएम ने कहा कि उनके पास प्रदेश के सभी जिलों से इस तरह की शिकायतें आ रही हैं कि कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम जानबूझकर या तो मतदाता सूची से विलोपित किए जा रहे हैं या फिर उनका बूथ उनके आवास से कहीं दूर बनाया जा रहा है. इस तरह सत्ताधारी दल के इशारे पर फर्जी मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: MP: 'धार्मिक मामलों में विवादित बयान नहीं किए जाएंगे बर्दाश्त', BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की सांसदों को दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान

वीडियोज

Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP
Ram Mandir Theft: चढ़ावा चोरी और 'वो पांच' ! | Daan Chori | Champat Rai | Tinnu

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget