एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मतगणना से पहले बीजेपी प्रत्याशी को जीत की बधाई? पूरे शहर में लगाया पोस्टर बना चर्चा का विषय

MP Election 2023 Result: एमपी विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होगी. रिजल्ट से पहले ही प्रत्याशियों के जरिये जीत के दावा किए जाने पर उनके समर्थकों ने अभी से बधाई और शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी.

MP Assembly Election 2023 News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद, सबकी नजरें 3 दिसंबर को आने परिणाम पर टिकी हैं. कई संस्थानों के जरिये किए गए एक्जिट पोल्स में यहां कांटे की टक्कर दिखाई पड़ रही है. इस चुनावी मौसम में भी इंदौर के लोग अजब-गजब कारनामें कर रहे हैं. मतगणना से पहले कई नेताओं के समर्थक अपने पसंदीदा नेताओं को जीत की बधाई देते हुए पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है. इस पोस्टर के जरिये समर्थक अपने नेताओं को मतगणना से पहले ही एडवांस में जीत की बधाई दे रहे हैं. इसके लिए उन्होंने बड़े-बड़े होर्डिंग पोस्टर बनवा कर उस पर अपने नेताओं की फोटो लगावाई है और खुद की फोटो भी इस पोस्टर पर लगवाई है. जिस पर लिखा गय है नेता जी को जीत के लिए अग्रिम बधाइयां.

विधानसभा चुनाव के मतदान के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद है और रविवार (3 दिसंबर) इन प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होगा. वोटों की गिनती भले ही 3 दिसंबर को होनी है, लेकिन इंदौर विधानसभा-5 से बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया के समर्थकों ने उन्हें जीत के अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं देते हुए होर्डिंग लगा दिया. बता दें कि इंदौर विधानसभा सीट से बीजेपी ने महेंद्र हार्डिया और कांग्रेस की तरफ से सत्यनारायण पटेल चुनाव रण में है. इस सीट से साल 2003 से महेंद्र हार्डिया लगातार चुनाव जीत रहे हैं.

जीत की बधाई वाला पोस्टर बना चर्चा का विषय
हालांकि प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला वोटों की काउंटिंग के बाद पता चलेगा, लेकिन अभी से कई ऐसे प्रत्याशी हैं जिनके समर्थकों ने अभी से जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है. इंदौर 5 विधानसभा में बीजेपी के प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया को लेकर के कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग लगाया है, जिसमें उनकी जीत को लेकर के कार्यकर्ता आश्वस्त नजर आ रहे हैं. उन्हें बधाई दी जा रही है. कार्यकर्ताओं का दावा है कि महेंद्र हार्डिया बड़े अंतर से यहां पर जीत हासिल कर रहे हैं. इस बार इंदौर 5 विधानसभा में कांटे की टक्कर का मुकाबला है और कांग्रेस-बीजेपी में पूरे विधानसभा चुनाव के दौरान कड़ा संघर्ष देखने को मिला है, लेकिन रिजल्ट आने से पहले ही कार्यकर्ता इतने उत्साहित और आश्वस्त हैं उन्होंने जीत की होर्डिंग लगा दी. अब ये होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है

मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर
आपको बता दें कि इस बार मध्य प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में मतदाता मौन है और वह बताने को तैयार नहीं है कि उन्होंने किस पार्टी को वोट दिया है. मतदाताओं ने इस बार साइलेंट वोट दिया है और उन्होंने किस पार्टी या प्रत्याशी को वोट दिया है, ये जाहिर नहीं करने से बच रहे हैं. एग्जिट पोल्स में भी स्थिति स्पष्ट नहीं दिखाई पड़ रही है और राजनीतिक विश्लेषक भी कुछ भी बोलने से हिचकिचा रहे हैं. चुनाव से पहले बीजेपी ने लाडली बहना योजना जैसी बड़ी योजनाओं के जरिये वोटर्स को रिझान के की कोशिश की है, दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और एंटी इनकंबेंसी जैसे मुद्दों को उठाकर वोटर्स को अपने पाले में करने की कोशिश की है. 

ये भी पढ़ें: 

MP Election 2023: काउंटिंग से पहले MP के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- 'स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित, सेंट्रल फोर्स की व्यवस्था'

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget