एक्सप्लोरर

MP Elections: 'सामूहिक नेतृत्व का ऐसा बड़ा उदाहरण नहीं मिल...', जन-आशीर्वाद यात्रा पर बोले मंत्री प्रह्लाद पटेल

BJP Jan Ashirwad Yatra: बीजेपी मध्य प्रदेश में पांच जन-आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है जिसमें केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शिरकत कर रहे हैं. इस यात्रा को लेकर प्रह्लाद पटेल की प्रतिक्रिया आई है.

MP BJP Jan Ashirwad Yatra: मध्य प्रदेश के कटनी (Katni) पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल (Prahlad Patel) ने आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की रणनीति और उसके चुनावी मुद्दे पर बात की. यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि जो यात्रा मध्य प्रदेश में निकाली जा रही है वह बीजेपी (BJP) के सामूहिक नेतृत्व का उदाहरण है और ऐसा उदाहरण किसी अन्य पार्टी में देखने को नहीं मिलता है. बता दें कि बीजेपी ने राज्य में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली है जिसमें विंध्य, महाकौशल, मालवा के इंदौर, उज्जैन डिवीजन और ग्वालियर-चंबल में 10,643 किलोमीटर की यात्रा निकलेगी. 

कटनी में पत्रकारों से प्रह्लाद पटेल ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी की जो पहचान है. देश में कोई भी पार्टी पांच साल सरकार बनाने के बाद जनता के पास जाने का नैतिक साहस नहीं कर पाती है. एक पैरामीटर बना दिया गया था एंटी-इनकम्बेंसी का, जिसे ध्वस्त करने का काम बीजेपी ने किया है. हम हर पांच साल पूरा होने के पहले जनता के बीच जानते हैं. जो दूसरी पहचान बीजेपी की है, वह है सामूहिक नेतृत्व, इसलिए जो पांच यात्राएं निकाली गई हैं उसे गति देने के लिए हमारा हर नेता शामिल है. सामूहिक नेतृत्व का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता.'' प्रह्लाद पटेल 12 सितंबर को खुद बड़वानी जिले में जन-आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए थे. 

देश में हुआ है बड़ा राजनीतिक बदलाव- प्रहलाद पटेल
केंद्रीय मंत्री पटेल ने आगे कहा, 'हमारा जो लक्ष्य है, मोदी जी की जो साख है, वह जिस बात को शुरू करते हैं पूरा वही करते हैं. पीएम आवास हो, शौचालय हो या गैस कनेक्शन हो. और अब जल जीवन मिशन हो. तीन करोड़ से शुरू किया गया था और बढ़कर 13 करोड़ हो गया और अभी 2024 का आना बाकी है. मुझे लगता है कि विकास हमारा मॉडल होगा.'

मंत्री ने आगे कहा, 'कांग्रेस के पूर्व पीएम कहते थे कि एक रुपये भेजते हैं तो जनता के पास 15 पैसा पहुंचता है. पीएम मोदी का वर्क कल्चर है कि एक रुपया भेजते हैं तो पूरा एक रुपया पहुंचता है. बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है जिसके दम पर हम चुनाव लड़ेंगे.'

ये भी पढ़ेंMP Rain Live Updates: मध्य प्रदेश के कई जिलों भारी बारिश से बाढ़ के हालात, इन जिलों के स्कूलों में छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget