एक्सप्लोरर

MP Election 2023: खत्म हुआ सस्पेंस, कमलनाथ ने कर दिया ऐलान- इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी निशा बांगरे

MP Elections 2023: पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने खुद ये ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि बांगरे की संगठन में जरूरत है.

MP Elections 2023 News: छतरपुर की पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे की चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर आखिरकार विराम लग गया है. कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निशा बांगरे के इस बार चुनाव लड़ने के सस्पेंस को खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा है कि निशा बांगरे इस बार चुनाव नहीं लड़ रही हैं. छिंदवाड़ा में नामांकन भरने के बाद कमलनाथ ने मंच से ऐलान किया कि निशा बांगरे इस बार भले ही चुनाव न लड़ रही हों, लेकिन उनकी जरूरत कमलनाथ को प्रदेश में है.

दरअसल निशा बांगरे के इस्तीफे के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं, कि कांग्रेस पार्टी उन्हें आमला सीट से उम्मीदवार बना सकती है. बांगरे अपने चुनाव लड़ने की इच्छा बताने और उनपर कमलनाथ के विचार जानने के लिए उनके घर पहुंची थीं. इसके बाद जानकारी मिली की कमलनाथ उन्हें छिंदवाड़ा में जनसभा के दौरान कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाएंगे. राजनीतिक गलियारों में कयासबाजी शुरू हो गई कि कमलनाथ इसी दौरान उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने का ऐलान भी कर सकते हैं.

हालांकि कमलनाथ ने ये साफ कर दिया कि निशा बांगरे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी. कमलनाथ ने मंच से निशा बांगरे को संबोधित करते हुए कहा, 'आप उदाहरण बनेंगी. कोई बात नहीं आप चुनाव नहीं लड़ रहीं. आपकी सेवाओं की आवश्यकता मुझे प्रदेश में है. आज आप सबको कहता हूं कि निशा बांगरे जैसी महिलाएं जिनके साथ अत्याचार हुआ है, उन महिलाओं को भी लाने की जिम्मेदारी आपकी होगी.'

दरअसल निशा बांगरे छतरपुर के डिप्टी कलेक्टर पद पर इस्तीफे के बाद से ही सुर्खियों में थीं. उन्होंने इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी. हालांकि सरकार द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी ने आमला से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया. निशा बांगरे इसी आमला सीट से चुनाव लड़ना चाह रही थीं. कांग्रेस पार्टी ने आखिरी लिस्ट तक इस सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया था. लेकिन कांग्रेस ने जैसे ही इस सीट पर उम्मीदवार उतारा उसके अगले ही दिन निशा बांगरे का इस्तीफ सरकार ने मंजूर कर लिया. 

निशा बांगरे का कहना है कि सरकार ने जानबूझकर उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया ताकि वो चुनाव न लड़ सकें. हालांकि कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस पार्टी उनके इस्तीफे के बाद आमला सीट से उम्मीदवार बदलते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतार देगी, लेकिन इन अटकलों पर भी कमलनाथ ने विराम लगा दिया है.

MP Election 2023: छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने भरा नामांकन, रैली के रूप में पहुंचे थे कलेक्ट्रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget