एक्सप्लोरर

MP Election 2023: नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- '...तो सर तन से जुदा हो जाएगा'

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस नेताओं पर जुबानी हमला करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सोनिया गांधी, दिग्विजय, कमलनाथ को आमजन से कोई लेना-देना नहीं है. यह सिर्फ अपने बेटों को सेट करना चाहते हैं.

Narottam Mishra on Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शिवपुरी जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी राजस्थान में गए तो हिंदू व हिंदुत्व पर सवाल उठा दिया.' नरोत्तम मिश्रा ने सवालिया लहजे में कहा, 'तुमने (राहुल गांधी) कभी किसी दूसरे धर्म पर सवाल क्यों नहीं उठाया? हमारी जनगणना की बात की. दूसरे की क्यों नहीं कही? क्योंकि अगर दूसरे की बात की तो सर तन से जुदा हो जाएगा. आखिर ये सारे प्रहार हमारे धर्म पर ही क्यों हो रहे हैं?'

दरअसल, शिवपुरी के पिछोर में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में पहुंचे नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'राहुल गांधी राजस्थान गए तो हिंदू व हिंदुत्व पर सवाल उठाया. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि इन्होंने दूसरे धर्म पर सवाल क्यों नहीं उठाया? आपने हमारी जनगणना की बात की, हमारी कैटेगरी क्या है, जातियों के अंदर से उपजातियां क्या हैं. यह हमारी जनगणना की बात करते हैं, अगर दूसरे की बात की तो सिर तन से जुदा हो जाएगा, यह विचार करो.ये यहां आए तो भगवा को आतंकवाद बताया.'

उदयनिधि स्टालिन पर भी साधा निशाना
नरोत्तम मिश्रा ने डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन का नाम लिए बिना आगे कहा कि एक इनके घटिया गठबंधन का व्यक्ति है. वह बोल रहा है कि सनातन तो डेंगू है, मच्छर है. आखिर ये सारे प्रहार हमारे ही धर्म पर क्यों हो रहे हैं? राज्य के गृहमंत्री ने आगे कहा कि विचार करना एक तरफ तो वह दल है, जो आपको जातियों में बांटकर देश को तोड़ना चाहता है, यह मुसलमान को भाजपा का डर दिखाकर संगठित रखना चाहता है.उन्होंने कहा कि,"आप सिर्फ कमल के फूल को देखो, मैं वादा करता हूं कि अगर आधी रात को भी आप मेरे घर का दरवाजा खटखटाओगे तो मैं आपके लिए सदैव तैयार रहूंगा."

कांग्रेस नेताओं पर जुबानी हमला करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सोनिया गांधी, दिग्विजय, कमलनाथ को आमजन से कोई लेना-देना नहीं है. यह सिर्फ अपने पुत्रों को सेट करना चाहते हैं. सोनिया चाहती है कि राहुल स्थापित हो जाए.कमलनाथ चाहते हैं उनका पुत्र नकुलनाथ, दिग्विजय चाहते हैं कि उनका पुत्र जयवर्धन स्थापित हो जाए.सब अपने-अपने पुत्रों को स्थापित करना चाहते हैं.अगर देश के बारे में कोई सोच रखता है तो वह सिर्फ मोदी जी ही रखते हैं.

दतिया से चुनाव लड़ेंगे नरोत्तम मिश्रा
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर दतिया विधानसभा सीट से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनके खिलाफ कांग्रेस ने पुराने चेहरे राजेंद्र भारती को एक बार फिर मैदान में उतारा है.पहले इस सीट पर कांग्रेस ने बीजेपी से आए अवधेश नायक को टिकट दी थी लेकिन अंतिम समय में उनका नाम काटकर फिर से राजेंद्र भारती को उम्मीदवार बना दिया गया है.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: आज से शुरू नामांकन प्रक्रिया, नाम वापसी के लिए मिलेगा सिर्फ इतना समय, जानिए पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget