एक्सप्लोरर

MP Election 2023: आज से शुरू नामांकन प्रक्रिया, नाम वापसी के लिए मिलेगा सिर्फ इतना समय, जानिए पूरी डिटेल

Election News: एमपी में अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र आज से भरे जाएंगे. नाम निर्देशन पत्र 30 अक्टूबर तक भरे जाएंगे. नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक है.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिये निर्वाचन अधिसूचना का आज शनिवार 21 अक्टूबर को प्रकाशन होगा. इसी के साथ नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा. नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की आखिरी डेट 30 अक्टूबर है. साथ ही नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के लिए कलेक्टर ऑफिस सहित जिले के अन्य सभी रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में व्यवस्थाएं की गई हैं. 

दरअसल, जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों इंदौर-1, इंदौर-2, इंदौर-3, इंदौर-4, इंदौर-5 और राऊ विधानसभा क्षेत्रों के नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर कार्यालय में लिए जाएंगे. इसके अलावा शेष तीन विधानसभा क्षेत्र देपालपुर, महू और सांवेर के नाम निर्देशन पत्र संबंधित तहसील मुख्यालय पर लिए जाएंगे. 

निर्देशन पत्र जमा करने का नियम
बता दें कि, नाम निर्देशन पत्र जमा करते समय रिटर्निंग अधिकारी के केबिन में  केवल पांच व्यक्ति ही मौजूद रह सकते हैं. 100 मीटर की दूरी में केवल तीन वाहनों के प्रवेश की अनुमति रहेगी. नाम निर्देशन पत्र 22, 24, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी के दिनों में नहीं भरे जाएंगे. इसके साथ ही सभी रिटर्निंग अधिकारी के केबिन में सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जाएगी. रिटर्निंग अधिकारी के केबिन में एक आईटी वर्क स्टेशन भी रहेगा और नामांकन प्रकिया की वीडियोग्राफी भी होगी.
         
वहीं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जा चुकी है. इसी के साथ अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र भरे जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. नाम निर्देशन पत्र 30 अक्टूबर तक भरे जाएंगे. नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक है. नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 31 अक्टूबर को जाएगी. अभ्यर्थी 2 नवंबर तक नाम वापस ले सकेंगे. वहीं 17 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना होगी.

ये भी जानें
विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी को निर्वाचन व्यय के लिए अलग से बैंक खाता खुलवाना होगा. निर्वाचन व्यय की सीमा अधिकतम 40 लाख रुपये निर्धारित की गई है. सामान्य उम्मीदवारों के लिए निक्षेप राशि 10 हजार रुपये और अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पांच हजार रुपये होगी. रिटर्निंग अधिकारी के केबिन में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करते समय अभ्यर्थी सहित कुल पांच व्यक्ति उपस्थित रह सकते हैं. इसी तरह किसी एक निर्वाचन क्षेत्र हेतु एक अभ्यर्थी अधिकतम चार नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकता है. रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में 100 मीटर के क्षेत्र में केवल तीन वाहनों के प्रवेश की अनुमति होगी. निर्वाचन आयोग ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नाम निर्देशन पत्र जमा करने हेतु सुविधा एप पर वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान की है.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में किया बड़ा उलटफेर, 3 सीटों पर बदले प्रत्याशी, BJP के 4 बगावती नेताओं को दिया टिकट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget