एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'अखिलेश यादव, राम मंदिर, ईडी रेड', नामांकन से पहले एबीपी न्यूज से बातचीत में और क्या बोले कमलनाथ?

MP Assembly Election 2023: नामांकन दाखिल करने से पहले कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सब जानती है, सरकार कांग्रेस की ही बनेगी.

Kamal Nath Exclusive Interview: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले एबीपी न्यूज से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के घर ईडी की रेड हो रही है. बीजेपी चाहे जो कर ले, मतदाता सब देख रहे हैं.

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कमलनाथ ने दावा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी. वहीं, उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान का नाम सीएम चेहरे के लिए प्रोजेक्ट नहीं किया है. ऐसा क्यों किया जा रहा है ये तो बीजेपी ही बता सकती है. वहीं, पीएम मोदी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली बात पर कमलनाथ ने कहा कि इस बार जो चाहे आए, जनता किसी को स्वीकार नहीं करेगी. ये राज्य का चुनाव है, न कि लोकसभा का. 

'अखिलेश यादव से कोई मतभेद नहीं'
गठबंधन में हुए मतभेद को लेकर कमलनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से कोई मतभेद नहीं है. हमारे नेताओं को कई जगह लग रहा था कि उनके लड़ने से बीजेपी को वहां फायदा हो रहा था, इसलिए ऐसा नहीं किया गया. अखिलेश यादव कितनी सीट पा रहे थे, वो मतभेद नहीं था. कौन सी सीट मांग रहे थे, उस पर मतभेद था. कमलनाथ ने कहा कि जनता जानती है कि इस बार सीधा मुकाबला कांग्रेस 

बीजेपी सांसदों के विधायिका में उतरने पर कमलनाथ का बयान
इसके अलावा, बीजेपी द्वारा सांसदों को विधानसभा के चुनावी मैदान में उतारने पर कमलनाथ ने कहा, 'होंगे वो बड़े, लेकिन मतदाता सबसे बड़ा है. इतने बड़े नेता होते तो आज घूम क्यों रहे होते?'

मध्य प्रदेश कांग्रेस की उम्मीदवार लिस्ट में बार-बार बदलाव होने का कारण बताते हुए कमलनाथ ने जवाब दिया कि टिकट बदलने में कोई कलह नहीं है. कई जगह लोग लड़ना नहीं चाह रहे थे, इसलिए ऐसा करना पड़ा. वहीं, उन्होंने कहा कि जेडीयू की उम्मीदवार लिस्ट सामने आ गई है. सब स्वतंत्र हैं.

यह भी पढ़ें: MP Elections 2023: कमलाथ दिलवाएंगे निशा बांगरे को कांग्रेस की सदस्यता, आमला सीट पर भी बदला जा सकता है उम्मीदवार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget