एक्सप्लोरर

MP Election: आकाश विजयवर्गीय ने इस मुद्दे पर जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी, पिता कैलाश विजयवर्गीय बोले- 'मैं इस कदम की...'

MP Election 2023 News: कैलाश विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा कि पीएम मोदी परिवारवाद के खिलाफ हैं. जैसे ही मुझे बीजेपी ने चुनावी टिकट दिया, वैसे ही आकाश ने टिकट लेने से मना कर दिया.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरे बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार (16 अक्टूबर) को कहा कि उनके विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा को "स्वविवेक से" पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि इस बार उन्हें (आकाश को) टिकट दिए जाने पर विचार नहीं किया जाए. विजयवर्गीय को इंदौर-1 सीट से पहले ही बीजेपी उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है. इसके बाद से ही अटकलें हैं कि इंदौर-3 सीट की विधानसभा में नुमाइंदगी करने वाले उनके 39 वर्षीय बेटे का चुनावी टिकट इस बार कट सकता है.फिलहाल इंदौर-3 से बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है. 

कैलाश विजयवर्गीय ने स्थानीय बीजेपी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, "हमारे देश के प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) परिवारवाद के खिलाफ हैं. जैसे ही मुझे बीजेपी ने चुनावी टिकट दिया, तो आकाश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष (जे पी नड्डा) को पत्र लिख दिया कि चूंकि मुझे टिकट दिया गया है, तो उनके (आकाश के) टिकट पर विचार नहीं किया जाए." उन्होंने कहा, "यह तो उनके हृदय (आकाश के हृदय की) विशालता है. आकाश ने मुझसे पूछे बगैर स्वविवेक से यह पत्र लिखा. मैं आकाश के इस कदम की तारीफ करूंगा." आकाश के समर्थकों द्वारा उन्हें मौजूदा विधानसभा चुनावों में इंदौर-3 से ही दोबारा टिकट देने की मांग पर विजयवर्गीय ने कहा कि यह मांग बताती है कि उनके बेटे इस क्षेत्र में 'बहुत ज्यादा लोकप्रिय' हैं. 

'शिवराज सिंह चौहान से मेरी पुरानी मित्रता है'
उन्होंने कहा, "इंदौर-3 के लोग आज भी जब मुझसे मिलते हैं, तो पूछते हैं कि क्या वे आकाश को टिकट दिए जाने की मांग लेकर प्रधानमंत्री के पास जाएं? मैं इन लोगों से कहता हूं कि उन्हें ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हम पार्टी का निर्णय शिरोधार्य करेंगे और जिस भी उम्मीदवार को इंदौर-3 से टिकट मिलेगा, उसके लिए काम करेंगे." यह पूछे जाने पर कि क्या बीजेपी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनावी चेहरा घोषित नहीं करके दरकिनार कर दिया है, विजयवर्गीय ने जवाब दिया,"शिवराज सिंह चौहान से मेरी पुरानी मित्रता है, पर मध्य प्रदेश समेत विधानसभा चुनाव वाले पांचों राज्यों में रणनीति तय की गई है कि हम बीजेपी संगठन के आधार पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे. 

'हम तो हनुमान के असली भक्त हैं'
सीएम शिवराज सिंह चौहान की परंपरागत बुधनी सीट से कांग्रेस ने एक टीवी धारावाहिक में भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले विक्रम मस्ताल को बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारा है. इस बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर विजयवर्गीय ने कहा, "हम तो हनुमान के असली भक्त हैं और हमें तो उन पर विश्वास है." कांग्रेस की पहली सूची के 144 उम्मीदवारों को "फ्यूज बल्बों की लड़ी" बताते हुए बीजेपी महासचिव ने तंज कसते हए कहा,'फ्यूज बल्बों की लड़ी तमाम प्रयासों के बावजूद नहीं जलती है."

'क्या जनता ममता बनर्जी की बात पर विश्वास करेगी?'
विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें आशंका है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश की सत्ता में आने पर मौजूदा बीजेपी सरकार की "लाड़ली बहना योजना" बंद कर सकती है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए इंदौर आने की संभावना पर बीजेपी महासचिव ने कहा,"मध्य प्रदेश में कमर के नीचे वार करने की राजनीति नहीं होती, लेकिन बंगाल में केवल इस तरह की राजनीति होती है. बनर्जी मेरे बारे में यहां (इंदौर) आकर कुछ बोलेंगी, तो क्या जनता उनकी बात पर विश्वास करेगी?'

ये भी पढ़ें: Watch: रतलाम में तेंदुए ने रेलवे कर्मचारी पर किया हमला, इलाके में फैली दहशत

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget