एक्सप्लोरर

MP Election 2023: इसबार के चुनाव में टूटे धड़-पकड़ के सारे रिकॉर्ड, जानें आचार संहिता लगने के बाद मध्य प्रदेश में कितनी हुई बरामदगी

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश 31 लाख 95,000 लीटर से ज्यादा शराब पकड़ी गई है. इसकी कीमत 63 करोड़ रुपये के आस-पास है. इसी तरह  38 करोड़ 49 लाख रुपये के आस-पास की नगदी जब्त की गई है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा की गई कार्रवाई से पुराने सारे रिकॉर्ड टूट गए. मध्य प्रदेश में नगद के साथ-साथ शराब, अमूल्य धातुएं, मादक पदार्थ और अन्य सामग्रियां भी जब्त हुई हैं, जिसकी कीमत 332 करोड़ रुपये के आस-पास आंकी जा रही है. यह पहला मौका है जब मध्य प्रदेश इतने बड़े पैमाने पर धड़ पकड़ हुई है. मध्य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद नौ अक्टूबर से कार्रवाई का सिलसिला शुरू हुआ था.

इस दौरान मध्य प्रदेश पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानीय जिला प्रशासन की टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की. एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा की गई कार्रवाई में बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी गई. मध्य प्रदेश में 31 लाख 95,000 लीटर से ज्यादा शराब पकड़ी गई है. इसकी कीमत 63 करोड़ रुपये के आस-पास है. इसी तरह 38 करोड़ 49 लाख रुपये के आस-पास की नगदी जब्त की गई है. सोने चांदी के जेवर और अमूल्य धातु की धड़ पकड़ में भी मध्य प्रदेश पीछे नहीं रहा है.

एनफोर्समेंट एजेंसियों की कार्रवाई जारी
यहां पर 92 करोड़ 74 लाख रुपये से ज्यादा के बेशकीमती गहने पकड़े गए हैं. उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में पांच दिसंबर तक आचार संहिता प्रभावी रहेगी. मध्य प्रदेश में मादक पदार्थ की धड़ पकड़ में भी एनफोर्समेंट एजेंसियों ने रिकॉर्ड बनाया है. 17 करोड़ 20 लाख रुपये की कीमत से ज्यादा के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं. इसके अलावा अन्य सामग्रियों की बात की जाए तो वह भी 121.61 करोड़ रुपये की हैं.  इस प्रकार यदि कुल आंकड़ा देखा जाए तो 331 करोड़ 97 लाख से ज्यादा का है.

मध्य प्रदेश में पहली बार ये रिकॉर्ड बना है. अभी भी एनफोर्समेंट एजेंसियों की कार्रवाई जारी है. बता दें प्रदेश में 17 नवंबर को यहां की 230 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होने वाली है, जिसके नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

Akhilesh Vs Congress: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अखिलेश कुरेद गए कांग्रेस के जख्म, 2024 से पहले I.N.D.I.A को दिया अल्टीमेटम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget