एक्सप्लोरर

MP Election 2023: शिवराज सरकार पर जमकर बरसे कमलनाथ, कहा- 'बीजेपी राज में बद से बदतर हुई लोगों की जिंदगी'

MP Elections 2023: कमलनाथ ने कहा कि सरकार का काम इस कोशिश के लिए अनुकूल माहौल बनाना होता है, तरक्की के रास्ते में आनेवाली मुश्किलों को दूर करके जिंदगी को आसान बनाना होता है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है. राजनीतिक दलों के नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है. इस बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासन में लोगों की जिंदगी बद से बदतर हुई है.  

कमलनाथ ने ट्वीट किया, "मुख्यमंत्री का ये दावा कि 'हम झूठ नहीं बोलते' अपने आप में एक झूठ है. सवाल ये है कि उन्हें ये सफ़ाई देने की जरूरत क्यों पड़ी. वो कह रहे हैं 'भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की जिंदगी बदल रही है' सच तो ये है कि बदल नहीं रही, बीजेपी राज के पिछले कई सालों में बद से बदतर बना रही है."

कमलनाथ ने आगे लिखा, "हमारा मानना है कि सवाल जिंदगी के बदलने का नहीं होता बल्कि जिंदगी के बेहतर होने का होता है. हर इंसान आगे बढ़ना चाहता है, अपनों के लिए अच्छे-से-अच्छा करना चाहता है. सरकार का काम इस कोशिश के लिए अनुकूल माहौल बनाना होता है, तरक्की के रास्ते में आनेवाली मुश्किलों को दूर करके जिंदगी को आसान बनाना होता है, अगर सरकार ईमानदारी से ये काम करे तो ये कोई कठिन काम नहीं होता है. कांग्रेस ने आजादी के बाद से हमेशा हर किसी की जिंदगी को किस तरह सच्चाई के साथ बेहतर बनाया है, इसके गवाह हर घर के बुजुर्ग और बड़े लोग रहे हैं."

पीसीसी चीफ ने आगे कहा, "कांग्रेस और बीजेपी के शासन काल में क्या अंतर है, इसे समझने के लिए आप बस ये तुलना करिये कि आप की जिंदगी दस साल पहले ज्यादा आसान थी या आज और ये भी कि आप आखिरी बार कब मन से मुस्कुराए थे."

ये भी पढ़ें

Madhya Pradesh Election 2023: एमपी में बढ़ सकती है BJP की टेंशन, जन आशीर्वाद यात्रा पर उमा भारती ने किया चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget