एक्सप्लोरर

MP Election 2023: वो सांसद बने, मंत्री बने, फिर मुख्यमंत्री भी बन गए, लेकिन छिंदवाड़ा पिछड़ा ही रह गया, कमलनाथ पर यूं बरसे योगी

MP Election 2023 News: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश में लगातार सभा कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कमलनाथ पर हमला बोला और कहा कि उन्होंने सिर्फ अपना विकास किया है छिंदवाड़ा का नहीं.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा (Chhindwara) में बुनियादी सुविधाओं के अकाल का दावा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को कहा कि कमलनाथ ने केवल अपना विकास किया और कांग्रेस के राज में यह इलाका लगातार पिछड़ता चला गया. छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कमलनाथ के खिलाफ विवेक बंटी साहू को चुनावी मैदान में उतारा है.

इस क्षेत्र में बीजेपी की चुनावी सभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध छिंदवाड़ा को कांग्रेस की सरकारों ने देश की आजादी के बाद से बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जिससे यह इलाका विकास की दौड़ में लगातार पिछड़ता चला गया. उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह छिंदवाड़ा से लगातार चुनाव जीतने के बाद केंद्र सरकार में मंत्री और बाद में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे, लेकिन यह क्षेत्र अब भी पिछड़ेपन का शिकार है.

सीएम योगी ने कमलनाथ पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ ने सिर्फ अपना विकास किया और छिंदवाड़ा के विकास के बारे में उनकी कोई सोच नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास और गरीब कल्याण नहीं कर सकती और इस पार्टी के राज में देश को केवल जख्म मिले. सीएम योगी आदित्ययनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल के राज में वैश्विक मंच पर नया, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत उभरा है.

CM योगी ने कांग्रेस पर परिवारवाद का लगाया आरोप
उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के लिए 142 करोड़ की आबादी का भारत ही उनका परिवार है, जबकि कांग्रेस के लिए भाई-बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) ही उनके परिवार का हिस्सा हैं.’’ सीएम योगी आदित्यनाथ ने भोपाल के बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की चुनावी सभा में एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, ‘‘हमने तो कहा था-रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. इस पर कांग्रेस के लोग कहते थे कि हम केवल नारा लगाते हैं. फिर हमने कहा कि राम लला हम आएंगे, ढांचा भी हटाएंगे और मंदिर भी बनाएंगे.’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता बीजेपी से अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण की तारीख भी पूछते थे. उन्होंने कहा कि ऐसे कांग्रेस नेताओं को वह बताना चाहते हैं कि रामलला 500 सालों के अंतराल के बाद इस मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री मोदी के हाथों से विराजमान होने जा रहे हैं.

Akhilesh Vs Congress: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अखिलेश कुरेद गए कांग्रेस के जख्म, 2024 से पहले I.N.D.I.A को दिया अल्टीमेटम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget