एक्सप्लोरर

MP Budget 2023: राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र का आगाज, 1 मार्च को आएगा शिवराज सरकार का 'पेपरलेस बजट'

MP Assembly Budget Session: संबोधन में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि अमृत महोत्सव से अमृत काल तक समृद्ध, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत निर्माण की एक नई महायात्रा शुरू हो गई है.

MP Assembly Budget Session 2023: राज्यपाल के अभिभाषण से सोमवार (27 फरवरी) को मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया. अभिभाषण में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुसार शिवराज सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है. साल के अंत में मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव होना है और विधानसभा का आखिरी सत्र होने की संभावना है. सत्र में एक मार्च को प्रदेश सरकार ‘‘कागजरहित बजट’’ पेश करेगी. राज्यपाल पटेल ने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अमृत महोत्सव से अमृत काल तक समृद्ध, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत निर्माण की एक नई महायात्रा शुरू हो गई है.

मध्य प्रदेश में बजट सत्र का हुआ आगाज

मध्य प्रदेश भी कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर प्रधानमंत्री के सपनों और संकल्पों की सिद्धि में हरसंभव योगदान दे रहा है. पटेल ने कहा, ‘‘मेरी सरकार आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण की प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है और प्रतिबिंब भी. इंदौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 एक मील का पत्थर था. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 15.42 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव आना राज्य सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों और शासन तंत्र पर निवेशकों के अटूट भरोसे का ही परिणाम है.’’ उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 8.50 करोड़ नागरिकों को एक परिवार मान रही है और उनके कल्याण के लिए अथक प्रयास कर रही है. कांग्रेस ने कागजरहित बजट पेश करने का विरोध किया है.

कांग्रेस करेगी पेपरलेस बजट का विरोध

वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि कागजरहित बजट पेश करने का विरोध होगा. जीतू पटवारी और कुणाल चौधरी हल लेकर विधानसभा परिसर में आए और दावा किया कि ऐसा संकटग्रस्त किसानों को समर्थन देने के लिए किया जा रहा है. पटवारी ने मीडिया से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलिकॉप्टर से कुदाली ले जा सकते हैं तो वह हल लेकर क्यों नहीं आ सकते.’’ भील जनजाति की हलमा (श्रमदान) संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रविवार को झाबुआ जिले में मुख्यमंत्री कुदाली लेकर पहुंचे थे. राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त होने के बाद अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर दी. 

Watch: नव-विवाहित जोड़ों को मिलने वाले आभूषण की क्वालिटी देख भड़कीं मंत्री मीना सिंह, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget