एक्सप्लोरर

MP बनेगा टेक्सटाइल हब, CM मोहन यादव 15 से अधिक ब्रांड्स के साथ करेंगे राउंड टेबल मीटिंग

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश अपैरल और टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश आकर्षित करने के लिए 14 अगस्त को एक राउंड टेबल मीटिंग आयोजित कर रहा है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश अपैरल और टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश और वैश्विक बाजार तक पहुंच के नए द्वार खोलने जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को देश और दुनिया के 15 से अधिक शीर्ष अपैरल एवं टेक्सटाइल ब्रांड्स के प्रतिनिधि एवं उद्योगपति मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में निवेश के संबंध में राउंड टेबल मीटिंग में संवाद करेंगे.

बैठक में पीएम मित्रा पार्क सहित राज्य की अत्याधुनिक औद्योगिक अवसंरचना, कुशल श्रमशक्ति और रणनीतिक भौगोलिक स्थिति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव वस्त्र नीति, निवेश अवसर और ‘मेड इन एमपी - वियर एक्रॉस द वर्ल्ड’ विज़न को प्रस्तुत करते हुए इस क्षेत्र में राज्य के भविष्य की स्पष्ट रूपरेखा रखेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से स्थानीय उत्पादकों और वैश्विक ब्रांड्स के बीच प्रत्यक्ष संवाद से निर्यात में वृद्धि होगी, नए रोजगार अवसर भी पैदा होंगे, जिससे राज्य के आर्थिक विकास को गति मिलेगी.

राउंड टेबल मीटिंग में कौन कौन होंगे शामिल?

राउंड टेबल मीटिंग में केयर ट्रेडिंग एशिया लिमिटेड के रीजनल कंट्री हेड वामशी माधव, पूमा ग्रुप के शाखा प्रबंधक आंशुल वी. ग्रोवर, पीवीएच के वरिष्ठ निदेशक तेजस संपत, हेंसब्रेंड्स इनक्लूसिव के कंट्री मैनेजर जितेन बेल्लानी, बीएसएल एण्ड एआई ग्लोकल के संस्थापक रमन दत्ता, मदरकेयर के निदेशक तपन बंसल, ग्रेपवाइन डिज़ाइन्स के प्रबंध निदेशक रोहित अनेजा, वाइल्डक्राफ्ट के मुख्य उत्पादक अधिकारी भूपिंदर सिंह.

इसके अलावा ज़िवामे के एवीपीएवं हेड कैटेगरी एंड सोर्सिंग डॉ. किरुबा देवी, रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड के मुख्य व्यवसाय अधिकारी नीरज नागपाल, सेंट्रिक ब्राण्डस की कंट्री निदेशक सुअन्निका पासी, न्यूटाइम्स ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ की वरिष्ठ सोर्सिंग निदेशक सुजसवीन कौर, ट्रिबर्ग के ग्रुप लीडर कपिल काक, पैरागॉन अपैरल्स के प्रबंध निदेशक रोशन बैंड और लक्ष्मीपति ग्रुप के प्रबंध निदेशक राकेश सरावगी के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

मेड इन एमपी’ को मिलेगी वैश्विक पहचान

दिल्ली में हाल ही में आयोजित बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रभावशाली भागीदारी ने अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों का ध्यान मध्य प्रदेश की ओर खींचा. निवेशकों द्वारा व्यक्त की गई रुचि अब ठोस पहल में बदलने जा रही है. बैठक में बीएसएल एसोसिएशन और मध्य प्रदेश सरकार के बीच एमओयू होगा, जो निवेश संवर्धन, सोर्सिंग सुविधा और क्षमता निर्माण के तीन प्रमुख क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग सुनिश्चित करेगा. इस समझौते के माध्यम से मध्य प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय खरीददारों के लिए प्राथमिकता प्राप्त विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरेगा और ‘मेड इन एमपी’ को वैश्विक पहचान मिलेगी.

ब्रांड एंड सोर्सिंग लीडर्स एसोसिएशन क्या है?

उल्लेखनीय है कि ब्रांड एंड सोर्सिंग लीडर्स (बीएसएल) एसोसिएशन 55 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के वैश्विक टैक्सटाइल और अपैरल व्यापार का नेतृत्व करती है और 250 से ज्यादा प्रमुख खरीददार व सोर्सिंग संगठनों से जुड़ी है. यह भारतीय निर्माताओं और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के बीच एक सशक्त सेतु की भूमिका भी निभाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget