एक्सप्लोरर

MP: राजगढ़ के पीएम श्री स्कूल की क्लास में LED पर चली अश्लील फिल्म, प्रिंसिपल ने किया बड़ा खुलासा

Rajgarh News: राजगढ़ के सुठालिया में पीएम श्री स्कूल में कुछ छात्रों ने क्लास के दौरान एलईडी स्क्रीन पर अश्लील फिल्म चला दी. इसका वीडियो सामने आया है. इस मामले में प्रिंसिपल ने सफाई दी है.

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया में पीएम श्री स्कूल में कुछ छात्रों ने क्लास के दौरान एलईडी स्क्रीन पर अश्लील फिल्म चला दी. इस दौरान क्लास में कुर्सियों पर बैठकर कुछ छात्र फिल्म देख रहे थे. इनमें से एक छात्र ने इसका वीडियो बना लिया. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. यह मामला पुलिस और प्रशासन तक भी पहुंचा.

इस पूरे मामले में जिला शिक्षा अधिकारी करण सिंह भिलाला ने बताया कि प्राचार्य ने उन्हें जानकारी दी है कि यह वीडियो पुराना है.  उन्होंने वीडियो सामने आने के बाद तीन प्राचार्य का एक जांच दल गठित किया है. जो इस मामले में  जांच करेगा और 3 दिन में उनके सामने प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा, उसके बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी.

प्रिंसिपल हेमंत यादव ने क्या कुछ कहा?

इस स्कूल के प्रिंसिपल हेमंत यादव ने कहा कि मैं 12 मई को प्राचार्य बना हूं. ये वीडियो 8-10 महीने पुराना है. एक युवक ब्लैकमेल कर 50 हजार की डिमांड कर रहा था. मैंने इनकार किया तो वीडियो वायरल कर दिया.

स्कूल के क्लासरूम में बनाए गए एक वीडियो में छात्रों की पढ़ाई के लिए लगी एलईडी टीवी स्क्रीन पर अश्लील फिल्म चल रही है. स्क्रीन के पास एक छात्र खड़ा है.

13 छात्र कुर्सियों पर बैठे हैं. टेबल के पास बैठे कुछ छात्र अपने मोबाइल से स्क्रीन पर चल रही फिल्म का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. इसी दौरान, जब एक अन्य छात्र इनकी इस हरकत का वीडियो बनाता है, तो कुछ छात्र हंसते हुए अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे हैं.

पीएम श्री स्कूल प्राचार्य हेमंत यादव ने कहा कि बृजमोहन सूर्यवंशी नाम शख्स का मेरे पास दो-तीन बार फोन आया. उसने शाम को मिलने बुलाया और वो वीडियो बताया. मैंने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है मेरे कार्यकाल से. वीडियो में जो बच्चे दिख रहे हैं वो पुराने सत्र के हैं. उसने मेरे से 50 हजार रुपये की मांग की.

मैंने उसकी बात नहीं मानी. पुलिस थाने जाने वाला था उससे पहले उसने वीडियो वायरल कर दिया. ये वीडियो 8 से 10 महीने पुराना है. मैं 12 मई को प्राचार्य बना हूं. पहले शिक्षक था.

स्कूल में बच्चे के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण- साकेत शर्मा

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष साकेत शर्मा ने कहा कि राजगढ़ के एक स्कूल में क्लासरूम में छात्रों द्वारा अश्लील वीडियो देखा जा रहा था. यदि स्कूल में इस प्रकार के वीडियो बच्चे देख रहे हैं तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रबंधन को इस ओर ध्यान देना चाहिए था.

Input By : सबिर खान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget