एक्सप्लोरर

Vidisha News: 18 दिनों से हड़ताल पर बैठी हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ‘भीख’ मांगकर जताया विरोध

Vidisha: एमपी में 18 दिनों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर बैठी हैं. शासन की तरफ से कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने विदिशा में कटोरा लेकर व्यापारियों से भीख मांगा.

मध्य प्रदेश में 18 दिनों से लगातार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपने-अपने जिले में अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर बैठी हुई हैं. इस दौरान सभी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने शासन की तरफ से किसी प्रकार की कोई सुनवाई न होने के कारण विरोध स्वरूप विदिशा में हाथों में कटोरा और बर्तन लेकर व्यापारियों से भीख मांगी. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिला अध्यक्ष मिथिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि इतने दिनों के दौरान भी शासन प्रशासन की तरफ से कोई सुध नहीं ली गई है. जिसके कारण हम अपने बच्चों को पालने और घर चलाने के लिए सड़कों पर उतर कर व्यापारियों से भीख के रूप में सहयोग मांग रहे हैं.

सहयोग नहीं मिलने पर उठाया ये कदम

सरकार की तरफ से सहयोग न मिल पाने के कारण यह कदम उठाया गया है. सीएम के गृह जिले सीहोर में भी आशा उषा, पर्यवेक्षकों, संयुक्त मजदूर एकता यूनियन, एलआईसी यूनियन और जीआईसी के साथियों ने मिलकर संयुक्त धरना दिया. धरने में मजदूर सभी लोगों ने कई नारे लगाए.

MP News: पांच लाख से ज्यादा बेघरों को मिलेगी मकान की सौगात, कल पीएम मोदी वर्चुअली कराएंगे 'गृह प्रवेश'

सीटू यूनियन के जिला संयोजक ने कही ये बात

सीटू यूनियन के जिला संयोजक राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार जनविरोधी मजदूरों की कर्मचारी विरोधी नीतियों को तत्काल वापस ले. सरकार एलआईसी का आईपीओ लाकर जनता पालिसी धारकों और कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है. सरकार को निजीकरण की मुहिम तत्काल रोकनी चाहिए. देश भीषण बेरोजगारी से अभिशप्त है और ऐसे में सरकार चार काली श्रम संहिताएं लाकर देश की जनता को गुलामी के दलदल में ले जाने का काम किया है. इन कानूनों को सरकार को वापस लेना ही होगा.

दिनेश मालवीय ने कही ये बात

मजदूर यूनियन के दिनेश मालवीय ने कहा कि कोरोना वायरस से मजदूरों की कमर टूट गई. केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मजदूरों को एक रुपए की भी सहायता नहीं दी, जबकि हमारी मांग थी कि प्रतिमाह  ₹7500 मजदूरों को दिया जाए. किराए में रहने वाले मजदूरों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देकर उनका घर बनाया जाना चाहिए.

कम वेतन मिलने से परेशान

आशा-उषा और आशा पर्यवेक्षक यूनियन की शकुन पाटिल ने कहा कि हम आशाओं को जीने लायक वेतन भी मयस्सर नहीं हैं. कम से कम सरकार को हमें जीने लायक वेतन देना चाहिए. हमने कोरोना काल  में स्वास्थ्य सेवाएं देकर जनता की सबसे ज्यादा सेवा की और हम लोग ही वेतन के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं. अन्य राज्यों में सरकार अपनी ओर से वेतन मिला कर देती है लेकिन मिशन संचालक के निर्णय को भी सरकार लागू नहीं कर रही है. हमारी मांग है कि हम पूरा काम सरकारी करते हैं और स्थाई प्रकृति का काम है. इसलिए हमें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए. साथ ही न्यूनतम वेतन ₹26000 किया जाए. सरकार काले कानूनों को तत्काल वापस ले. जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी इंकलाब का नारा लगाते रहेंगे और संघर्ष जारी रहेगा.

धरने में प्रमुख रूप से दिनेश मालवीय, नरेश राय, लखनलाल, बाबूलाल गौर, शकुन पाटिल और और काफी संख्या में मजदूर और कर्मचारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें-

MPPSC: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 2019 की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी बड़ी खबर, हाई कोर्ट ने उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget