एक्सप्लोरर

MP News: पांच लाख से ज्यादा बेघरों को मिलेगी मकान की सौगात, कल पीएम मोदी वर्चुअली कराएंगे 'गृह प्रवेश'

मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले आवासहीनों के लिए मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आने वाला है. इस दिन राज्य के पांच लाख से ज्यादा आवासहीनों को अपना मकान मिलने वाला है.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले आवासहीनों के लिए मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आने वाला है. इस दिन राज्य के पांच लाख से ज्यादा आवासहीनों को अपना मकान मिलने वाला है. बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) 29 मार्च को प्रदेश के पांच लाख 21 हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) (Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana) में गृह-प्रवेश कराएंगे. ये गृह-प्रवेश वर्चुअल होगा. प्रदेश में अभी तक इस योजना में 24 लाख 10 हजार से अधिक आवास पूर्ण कराये जा चुके हैं.

किस वर्ष कितने मिले आवास
बीते वर्षों में आवासहीनों को मिले आवासों पर गौर करें तो पता चलता है कि वर्ष 2016-17 में योजना में 152 आवास पूर्ण हुए थे. वर्ष 2017-18 में छह लाख 36 हजार, वर्ष 2018-19 में छह लाख 79 हजार, वर्ष 2019-20 में दो लाख 71 हजार, वर्ष 2020-21 में दो लाख 60 हजार एवं वर्ष 2021-22 में पांच लाख 41 हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण कराये जा चुके हैं. ऐसे में ये कुल मिलाकर 24 लाख 10 हजार से ज्यादा आवासों का काम पूर्ण हो चुका है. 

क्या बोली महिला
वर्ष 2024 तक हर व्यक्ति को पक्का आवास उपलब्ध करा दिया जाएगा. इसी संकल्प के साथ मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में तीन हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल ग्रामीण क्षेत्र में हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाएंगे. एबीपी न्यूज संवावदाता ने सीहोर जिले के भाऊखेड़ी गांव पहुंचकर हितग्राही जमना प्रसाद, रेशम बाई से बातचीत की तो उनका कहना है हम गरीब कच्चे मकान में रहते थे. मोदी जी ने हमें पक्का मकान बनवा दिया है. हमें उम्मीद नहीं थी कि हम मकान बना पाऐगे. लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद जिनकी बदौलत मकान बन गए.

कितना मिला है पैसा
भारत सरकार ग्रामीण विकास विभाग की ओर से एक अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी. इस योजना के तहत 2024 तक सभी बेघर लोगों को घर देने का लक्ष्‍य रखा गया है. इस योजना के तहत उन्‍हें घर दिया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उनके पास रहने के लिए पक्‍के मकान नहीं हैं. इस स्‍कीम के तहत हर लाभार्थियों को 1.20 लाख से लेकर 1.30 लाख रुपये दिया जाता है. यह मनी किस्‍तों में दी जाती है, जिसकी पहली किस्‍त 25,000 रुपए, दूसरी व तीसरी किस्‍त 40,000-45,000 रुपये और चौथी किस्‍त 15,000 रुपये दी जाती है. इसके अलावा 12,000 रुपये हर लाभार्थी को शौचालय के निर्माण के लिए मनरेगा योजना के तहत 90 से 95 दिन के भीतर दिया जाता है.

ये भी पढ़ें-

Chaiti Chhath 2022: बिहार के इस गांव में छठ व्रत की हुई थी शुरुआत, सूर्य की आराधना से श्रापमुक्त हुए थे राजा शाम्ब

जानें- क्यों CM Bhupesh Baghel के भिलाई निवास पर पहुंचे ग्रामीण, पुलिस ने रोका तो जमकर की नारेबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget