एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh News: CM मोहन यादव के निर्देश पर मुस्लिम समाज ने की पहल, इंदौर में दरगाह से खुद उतारे लाउडस्पीकर

MP News: CM मोहन यादव के निर्देश के बाद इंदौर में मुस्लिम समाज ने अपनी दरगाह और मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. खजराना क्षेत्र के नाहर शाह वली दरगाह से लाउडस्पीकर उतारे गए. 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) के निर्देश और जिला प्रशासन की समझाइश के बाद इंदौर (Indore) में कई धार्मिक स्थलों में अतिरिक्त रूप से लगे लाउडस्पीकर को निकाला गया है. मुस्लिम समाज ने पहल करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. खजराना क्षेत्र में नाहर शाह वली दरगाह में सहयोग और स्वेच्छा से लाउड स्पीकर उतारे गए हैं. खजराना दरगाह कमेटी के अध्यक्ष डॉ रिजवान पटेल ने मीडिया से बताया कि धार्मिक स्थानों के ऊपर लगे हुए स्पीकरों को उतारा गया है. डॉ रिजवान पटेल ने अपील भी की है कि सरकार और प्रशासन का मुस्लिम समाज सहयोग करे.

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेवजह लगाए जा रहे धार्मिक स्थलों के स्पीकर को उतारने के आदेश जारी किए थे और मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला आदेश था. इस पर अमल करते हुए हर जिले में कार्रवाई की जा रही है और इंदौर में भी इस क्रम में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का काम किया जा रहा है. 

मुस्लिम समाज ने की पहल
प्रदेश भर में धर्मस्थलों पर एक लाउडस्पीकर के अलावा अतिरिक्त लाउडस्पीकरों को हटाया जा रहा है और इंदौर के अलग-अलग क्षेत्र में इस से जुड़ी कार्रवाई की जा रही है. बता दें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद मुस्लिम समाज आगे आया है और प्रशासन का सहयोग करते हुए अपनी दरगाह और मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में खजराना क्षेत्र के नाहर शाह वली दरगाह में सहयोग और सुरक्षा के साथ लाउडस्पीकर उतारे गए हैं. 

वहीं जानकारी देते हुए खजराना क्षेत्र की नहर शाह वली दरगाह के दरगाह कमेटी अध्यक्ष डॉ रिजवान पटेल ने कहा कि दरगाह के ऊपर लगे स्पीकर को आपसी सहमति से उतारा गया है. साथ ही रिजवान पटेल ने अन्य लोगों से भी अपील की है कि सरकार और प्रशासन का सहयोग करें ताकि मुस्लिम समाज मध्य प्रदेश में एक नई मिसाल कायम कर सके.

ये भी पढ़ें- MP Politics: महाकाल के दर्शन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे जीतू पटवारी, जानें पूरा कार्यक्रम

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget