एक्सप्लोरर

MP में 8 वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, पुलिस को मर्डर से पहले रेप का शक

MP Murder: गुना जिले में एक व्यक्ति ने अपनी आठ वर्षीय बेटी की हत्या कर दी. डॉक्टर को संदेह है कि हत्या से पहले उसके साथ रेप किया गया था. बच्ची का शव कुएं में मिला, उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे.

MP Crime: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक व्यक्ति को अपनी आठ-वर्षीय बेटी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक डॉक्टर को संदेह है कि हत्या से पहले उसके साथ रेप किया गया था.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची का शव शनिवार को एक कुएं में मिला, उसका एक हाथ और एक पैर पत्थर से बंधा हुआ था. बच्ची तीन दिन पहले लापता हुई थी. यह शव जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर चाचौड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में मिला था.

चाचौड़ा पुलिस थाने के प्रभारी मचल सिंह मंडेलिया ने कहा कि लड़की के पिता की संभावित संलिप्तता पर संदेह पैदा हुआ, क्योंकि वह अपनी बेटी की तलाश में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था. इसे देखते हुए पुलिस को पिता पर शक है.

पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया

प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि लापता होने से पहले लड़की को आखिरी बार उसके पिता के साथ देखा गया था. उन्होंने बताया कि लड़की का शव बरामद होने के उपरांत पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसे उसके परिवार को सौंप दिया. मंडेलिया ने बताया कि पुलिस ने रविवार सुबह लड़की के अंतिम संस्कार के बाद उसके पिता को हिरासत में ले लिया.

हाथ-पैर को तौलिए के जरिए पत्थर से बांधा

मामले को लेकर पुलिस की पूछताछ में आरोपी पिता ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने लड़की की हत्या कर दी और उसके हाथ-पैरों को तौलिया के जरिये पत्थर से बांधकर शव को कुएं में फेंक दिया.

जांच में जुटी पुलिस 

चाचौड़ा की अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) दिव्या राजावत ने बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थानीय सरकारी अस्पताल के डॉ. अंकित उपाध्याय ने संदेह जताया है कि हत्या से पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-

भरतपुर के RBM और जनाना अस्पताल के निजी कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, जानें क्या है वजह?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget