एक्सप्लोरर

फिर कर्ज लेने की तैयारी में मोहन यादव सरकार, जीतू पटवारी बोले, 'आम आदमी को नहीं मिलने वाला'

MP News: मध्य प्रदेश सरकार पिछले 11 महीनों में 40 हजार 500 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है. अब एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी है. इस बार 5 हजार करोड़ रुपये का कर्ज सरकार दो किस्तों में लेगी.

MP News: मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर कर्ज की राह पर चल पड़ी है. सरकार इस बार 5 हजार करोड़ रुपये का कर्ज दो किस्तों में लेगी. 2500 करोड़ रुपये का कर्ज 20 साल और 2500 करोड़ रुपये का कर्ज 14 साल की अवधि के लिए सरकार ले रही है. राशि सरकार ई-ऑक्शन के जरिये गिरवी रखकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से कर्ज लेगी. बता दें कि सरकार पिछले 11 महीनों में 40 हजार 500 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है.

अब मध्य प्रदेश की जनता पर लगभग 3 लाख 90 हजार करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ हो चुका है. विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने कर्ज लेने पर सरकार को घेरा है. विपक्ष के घेरने पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि कर्ज लेने का उद्देश्य प्रदेश का विकास है. सरकार कर्ज को चुकता भी करती है. सरकारों का कर्ज लेना एक सामान्य प्रक्रिया है.

सरकार एक बार फिर लेगी लोन

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस कर्ज लेकर घी पीती थी. उन्होंने कहा कि सरकार में रहते कांग्रेस कर्ज का इस्तेमाल अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए करती थी. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विकास की राह में लगातार आगे बढ़ रहा है. विकास के लिए बजट की जरूरत होती है. बीजेपी सरकार बजट का दुरुपयोग नहीं करती है. 

'जनता को नहीं मिलने वाला लाभ'

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि सरकार के कर्ज लेने का लाभ आम आदमी को नहीं मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या है. बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है. किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है. प्रदेश की आर्थिक स्थिति में भी सुधार नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि कर्ज के पैसे से केवल भ्रष्टाचार हो रहा है. 

ये भी पढ़ें-

'कांग्रेस नेताओं ने करवा चौथ और दिवाली तक नहीं मनाई', विजयपुर में जीत पर बोले जीतू पटवारी

 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget