एक्सप्लोरर

मोहन यादव ने पीएम मोदी, शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी बधाई, जानें- क्या कहा?

PM Modi Oath Ceremony: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पद व गोपनीयता की शपथ ली. उन्हें मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बधाई दी है.

PM Narendra Modi Swearing-In Ceremony: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और एनडीए के मंत्रियों को शपथ ग्रहण की शुभकामनाएं और बधाई दी. मोहन यादव ने कहा, कि करोड़ों देशवासियों की आकांक्षा और उम्मीदों को साकार करते हुए विकसित भारत के निर्माण का संकल्प सिद्ध होगा.

मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के सांसद और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया को बधाई दी. शिवराज सिंह के लिए मोहन यादव ने कहा कि आपके अनुभवों से देश में प्रगति के नए मापदंड स्थापित होंगे. 

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के बाद मोहन यादव ने ट्वीट किया, ''तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता श्री 
नरेंद्र मोदी जी को बधाई एवं शुभकामनाएं. करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं व उम्मीदों को साकार करते हुए विकसित भारत के निर्माण का संकल्प सिद्ध होगा और भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा.''

मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान के शपथ ग्रहण करने पर ट्वीट किया, ''केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने पर आदरणीय भाईसाहब श्री शिवराज सिंह चौहान  जी को अनंत बधाई. आपके सुदीर्घ राजनैतिक एवं प्रशासनिक अनुभवों के माध्यम से देश में प्रगति और जनकल्याण के नये मापदंड स्थापित होंगे, मध्यप्रदेश के समस्त नागरिकों की ओर से शुभकामनाएं.'' 

मध्य प्रदेश से इन नेताओं ने ली शपथ
केंद्रीय मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश का अच्छा खासा प्रतिनिधित्व मिला है. शिवराज सिंह चौहान और सिंधिया के अलावा वीरेंद्र खटिक ने भी शपथ ली है. यहां बीजेपी ने सभी 29 सीटें जीत ली हैं. शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा सीट से 8 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है जबकि ज्योतिरादित्य को गुना सीट से जीत हासिल हुई है.

शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के सीएम रहे हैं जबकि सिंधिया पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं. किस मंत्री को कौन सी जिम्मेदारी दी जाएगी, इसकी घोषणा अगले कुछ दिनों में हो सकती है. 

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश से शिवराज सिंह चौहान और वीरेंद्र खटीक के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

 

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget