एक्सप्लोरर

'किसी अरुण यादव ने...' पूर्व मंत्री को PWD मंत्री राकेश सिंह ने पहचानने से किया इनकार, जानें क्या है पूरा मामला

MP Politics: मध्य प्रदेश में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई एक सड़क की बदहाली की तस्वीर सामने आई है. इसके बाद विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा तो सरकार की ओर से इस पर जवाब आया है.

MP News: राजधानी भोपाल की सड़क को लेकर राजनीति गरमा गई है. सड़क का वीडियो शेयर करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव (Arun Yadav) को PWD मंत्री राकेश सिंह (Rakesh Singh) ने पहचानने से इनकार कर दिया. दरअसल, सड़कों की हालात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर अरुण यादव ने सरकार पर निशाना साधा था. इस मामले का जिक्र करते हुए मंत्री राकेश सिंह ने कहा, "किसी अरुण यादव ने ट्वीट किया था.''

अरुण यादव ने ट्वीट कर मध्य प्रदेश सरकार का निशाना साधा और कहा कि एक हफ्ते पहले ही बनाई गई सड़क उखड़ने लगी है, क्या यही मोदी सरकार की गारंटी है? अरुण यादव ने एक वीडियो शेयर कर 'एक्स' पर लिखा, "मप्र में सड़कों की हालात. यह मामला राजधानी से सटे बैरसिया तहसील का है जहां सड़क एक हफ्ते में ही उखड़ने लगी है. क्या यह मोदी जी के विकास की गारंटी है, जो 1 हफ्ते में ही सड़कें टूटने लगी है ? क्या यही वाशिंगटन से अच्छी सड़कें हैं?''

केवल वीडियो से नहीं होती पुष्टि - राकेश सिंह
इसको लेकर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री राकेश सिंह से सवाल किए गए तो उन्होंने कहा, ''कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो किसी ने वायरल किया था, किसी अरुण यादव नामक के व्यक्ति ने किया था. केवल वीडियो देखकर पुष्टि नहीं होती. इसलिए कल ही अधिकारियों से कहा कि मौके पर जाकर जांच करें. उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.''

दो दिन पहले बनी सड़क हाथ से उखड़ने लगी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क को हाथ से ही उखाड़ रहा है. हालांकि यह भी नजर आ रहा है कि सड़क अभी पूरी तरह सूखा नहीं है.वीडियो में मौजूद शख्स कह रहा है. ''आज इसकी स्थिति यह है कि हाथ से पूरी उखड़ रही है. यह पीडब्ल्यूडी की सड़क है. मेरा अधिकारियों से निवेदन है कि इसकी तुरंत जांच कर कार्रवाई करे. दो दिन पहले ही बनी है.''

ये भी पढ़ें- Indore News: थाने में घुसकर पी सिगरेट... खुद को बताया DSP, युवक के वायरल वीडियो से उठे कई सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget