एक्सप्लोरर

MP: मंत्री नागर सिंह चौहान ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन? सांसद पत्नी संग इस्तीफे की धमकी

MP Politics: बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए एक नेता को बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है जिसका पार्टी के भीतर ही विरोध किया जा रहा है.

Bhopal News:  मध्य प्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान (Nagar Singh Chouhan) ने सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. नागर सिंह से वन एवं पर्यावरण विभाग वापस ले लिया गया है इसलिए उन्होंने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देने की धमकी दी. यह मंत्रालय कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए रामनिवास रावत (Ramniwas Rawat) को दिया गया है.

नागर सिंह ने कहा कि अगर बीजेपी के संगठन के नेता उनकी चिंताओं पर सकारात्मक जवाब नहीं दे पाए तो उनकी पत्नी अनिता सिंह चौहान (Anit Singh Chouhan) भी ऐसा करेंगी और रतलाम सांसद का पद छोड़ देंगी.

नागर सिंह ने कहा, ''मेरी आवाज नहीं सुनी गई, मैं पहले संगठन के नेताओं से बात करूंगा और फिर अगले कदम पर फैसला करूंगा. मैं पार्टी संगठन से बात करके एक-दो दिन में निर्णय लूंगा.'' नागर सिंह मध्य प्रदेश के बड़े आदिवासी नेता ने हैं. उन्होंने कहा कि ''अगर मुझे लगता है कि मुझे पद पर नहीं रहना चाहिए तो मैं अपनी पत्नी अनीता के साथ इस्तीफा दे दूंगा. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आदिवासियों की आबादी 23 प्रतिशत है. पहली बार आदिवासियों को नेतृत्व दिया गया है लेकिन अब आदिवासियों से जुड़ा वन विभाग छीनकर कांग्रेस से आए एक नेता को दे दिया गया.''

पार्टी बात करना चाहेगी तो करूंगा - नागर
नागर सिंह चौहान ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि यह मेरे या पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए फायदेमंद है.'' मध्य प्रदेश के मंत्री नागर सिंह ने बताया कि उन्होंने रविवार रात पार्टी नेताओं के साथ इस विषय को लेकर बात की है और इस पर बात करना जारी रखेंगे. नागर ने कहा कि ''अगर वे चाहते हैं तो मैं उनसे बात करूंगा और अगर वे नहीं चाहते हैं तो कोई दिक्कत नहीं हैं.''

अप्रैल में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए थे रावत
बता दें कि रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अप्रैल महीने में बीजेपी में शामिल हो गए थे. वह पूर्व कांग्रेस विधायक और श्योपुर जिले के विजयपुर से छह बार विधायक रह चुके हैं. उन्हें 8 जुलाई को कैबिनेट में शामिल कर लिया गया था. वहीं रविवार को अधिसूचना जारी कर बताया गया कि उन्हें वन एवं पर्यावरण विभाग आवंटित किया गया है जिसका नागर सिंह विरोध कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Bageshwar Dham: नेम प्लेट पर विवादों के बीच धीरेंद्र शास्त्री का बागेश्वर धाम के लिए फरमान, '...न रहमान से दिक्कत है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget