एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: नेम प्लेट पर विवादों के बीच धीरेंद्र शास्त्री का बागेश्वर धाम के लिए फरमान, '...न रहमान से दिक्कत है'

Bageshwar Baba: मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में दुकान खोलने वालों के लिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नया आदेश जारी किया है. उन्होंने यह आदेश दिया है कि दुकान के मालिक अपना नाम जरूर लगाएं.

Bageshwar Dham Sarkar: मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में दुकानकारों को अपनी दुकान के बाहर नेम प्लेट लगानी पड़ेगी. यह आदेश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने दी है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि न हमें राम से दिक्कत है और न रहमान से दिक्कत है. हमें दिक्कत कालनेमियों से है. कुछ दिन पहले कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को लेकर यूपी और उत्तराखंड में भी दुकानों के आगे मालिक का नाम लिखना अनिवार्य कर दिया गया है.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ''स्टॉल लगाने वाले, टी-स्टॉल लगाने वाले, माजा की दुकान लगाने वाले लोग हैं, वे नेम प्लेट लगाएं. आज हम धाम समिति की बैठक में इसको कहेंगे, अपने समिति के पदाधिकारियों को भी बताएंगे. धाम में अपनी दुकान के आगे नेम प्लेट जरूर लगाएं.''

'पता तो चले राम वाले कौन और रहमान वाले कौन हैं'
बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ''लोगों को ये पता चले कि राम वाले कौन हैं और रहमान वाले कौन है. हमें न राम से दिक्कत है और न रहमान से दिक्कत है. हमें कालनेमियों से दिक्कत है. इसलिए नाम बताने में कोई दिक्कत नहीं है. आप जो हो उसे नेम प्लेट में डाल दो. ताकि आने वाले श्रद्धालओं का धर्म भ्रष्ट न हो.''

फिर बाद में मत कहिएगा- धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा, ''यह मेरी आज्ञा है. 10 दिन के अंदर नेम प्लेट लगवा लें, नहीं तो आगे विधिक कार्रवाई धाम समिति की ओर से की जाएगी. कानून को साथ में लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा. फिर बाद में मत कहिएगा.''

बता दें कि उत्तराखंड और यूपी सरकार के फैसले का विपक्ष विरोध कर रहा है. कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है, जिसपर सुनवाई होनी है. हालांकि, इस बीच यूपी में दुकानदारों ने अपने दुकान के आगे नेम प्लेट लगाने शुरू भी कर दिए हैं.

इंदौर के विधायक की मांग पर संशय
इधर नाम-पहचान की राजनीति के बीच इंदौर से बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला ने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा था. विधायक मेंदोला ने पत्र में लिखा था कि किसी भी व्यक्ति का नाम पहचान होता है. व्यक्ति को अपने नाम पर गर्व होता है. नाम पूछना ग्राहक का अधिकार है और दुकानदार को अपना नाम बताने में गर्व होना चाहिए, शर्म नहीं. मध्य प्रदेश के हर छोटे बड़े व्यापारी, कारोबारी और दुकानदार को अपना नाम बताने में गौरव के इस भाव की अनुभूति हो सके इसलिए हर दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने का आदेश दिया जाए.

ये भी पढ़ें - Bhojshala News: भोजशाला में मंदिर या मस्जिद? ASI की सर्वे रिपोर्ट पर एमपी हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget