एक्सप्लोरर

Mandsaur Accident: बीच रास्ते में पलट गईं CM शिवराज के कार्यक्रम में जा रही दो बसें, कई यात्री हुए घायल

Mandsaur Bus Accident: मध्य प्रदेश के मंदसौर में दो बस हादसे का शिकार हो गई. यह दोनों ही बस सीएम शिवराज सिंह चौहान के दो अलग-अलग कार्यक्रम स्थल की ओर जा रही थी. एक बस में केवल महिलाएं सवार थीं.

Mandsaur News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही दो बस मंदसौर जिले के अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इनमें से एक बस पुलिया से नदी में पलटी खा गई, जबकि दूसरी बस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दोनों हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है. 

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंदसौर जिले के सीतामऊ और गरोठ तहसील में आयोजित दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं. इनमें से एक कार्यक्रम लाडली बहना सम्मेलन है जबकि दूसरा सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन है. दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोग बसों में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. इस दौरान दो बस रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई. एक बस कुंतल खेड़ा (गरोठ) के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस बस में महिलाएं बैठी थी. दुर्घटना में कुछ महिलाओं को हल्की चोट आई है. इस घटना के बाद बस गरोठ जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने नहीं जा सकी. बस महिलाओं को लेकर वापस लौट गई. 

पुलिया से पलटी खाकर नदी में गिरी बस
इसी तरह एक अन्य बस सीतामऊ के समीप बिल्लोद नदी के पास पुलिया से पलटी खा गई. इस दुर्घटना में भी कुछ लोगों को चोट आई है. बताया जाता है कि बस में सवार लोग सीतामऊ के मेल खेड़ा में आयोजित सिंचाई परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. एक दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. बस में सवार लोगों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया.

1,12,0000 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करेगी परियोजना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीतामऊ के जवानपुरा में सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन करने वाले हैं. इस परियोजना पर 2374 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जबकि इस योजना के अमलीजामा पहनने के बाद 1,12,000 हेक्टेयर भूमि सिंचित हो जाएगी. इस योजना को सीतामऊ-कयामपुर दाबयुक्त सूक्ष्म वृहद परियोजना नाम दिया गया है. 

य़े भी पढ़ें: Bhopal: भोपाल के पूर्व BJP विधायक रमेश शर्मा का हार्ट अटैक से निधन, सीने में दर्द की थी शिकायत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget