एक्सप्लोरर

दो तस्करों के पास से ड्रग्स और डोडा चूरा जब्त, मंदसौर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन

Mandsaur News: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लोग पुलिस की नजरों से बचकर भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर नशे का सामान बरामद हुआ.

MP News: मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों की धड़ पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने दो तस्कारों को गिरफ्तार कर एमडी ड्रग्स और डोडा चूरा बरामद किया है. तस्करों के एक साथी की तलाश में पुलिस जुट गयी है.

मल्हारगढ़ के एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि मंदसौर-नीमच हाईवे पर कृषि मंडी के सामने तस्कर एमडी ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थ लेकर गुजरने वाले हैं.

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया. तस्करों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान की योजना बनी. पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग में जुट गयी. चेकिंग के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पुलिस से बचकर भागने की कोशिश करने लगे.

पुलिस ने बाइक सवार की कोशिश को नाकाम कर दिया. दोनों की तलाशी लेने पर 500 ग्राम एमडी ड्रग्स और 5 किलो पिसा हुआ डोडा चूरा बरामद हुआ. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मल्हारगढ़ थाने में मादक पदार्थ की तस्करी का ममला दर्ज किया है. पूछताछ में आरोपियों ने राजेश माली पिता शांतिलाल और अंकित पिता मोतीलाल माली नाम बताया है.


दो तस्करों के पास से ड्रग्स और डोडा चूरा जब्त, मंदसौर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन

दो तस्करों के पास से एमडी ड्रग्स और डोडा चूरा जब्त

दोनों तस्कर सीतामऊ के रहने वाले हैं. पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है. आरोपियों के साथी की पुलिस को तलाश है. पूछताछ में आरोपियों ने सीतामऊ निवासी रोहित परमार का नाम बताया है. रोहित परमार अभी फरार चल रहा है.

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी रोहित परमार से मादक पदार्थ लेकर मल्हारगढ़ आए थे. बता दें कि मादक पदार्थों की तस्कारी के मामले में हल्ला बोल अभियान चलाया जा रहा है. अभियान को एक सप्ताह में दूसरी बड़ी सफलता मिली है. पिपलीया मंडी पुलिस ने एक करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ी थी. पकड़े गये दोनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है. 

ये भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ के बाद मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट, सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget