एक्सप्लोरर

MP News: ज्यादा नशे के लिए शख्स ने शराब में मिला लिया एसिड, पीने के बाद हुई मौत

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर के आजाद नगर थाने के जांच अधिकारी महेश तिवारी ने बताया कि राजा राम नाम का व्यक्ति अटाला बेचने का काम करता था और वह शराब पीने का आदी था.

Indore News: एमपी (MP) के इंदौर (Indore) में युवाओं में नशे का चलन तेजी से बढ़ रहा है. इससे शहर में अपराधों में भी बढ़ोतरी हो रही है. नशे की हालत में कई बार जघन्य हत्याओं के मामले भी सामने आ चुके हैं. ऐसे में इंदौर पुलिस (Indore Police) की ओर से नशे पर प्रहार मुहिम भी चलाई जा रही है. इसके बावजूद शहर में नशे के मामलों में कमी नहीं होती दिखाई दे रही है.
 
इस बीच इंदौर में एक व्यक्ति ने मदहोश होने के लिए शराब में कुछ ऐसा मिश्रण किया, जो जानलेवा साबित हुआ. इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के पवनपुरी कॉलोनी में रहने वाले राजा राम नाम के व्यक्ति की शराब और एसिड मिक्स करके पीने से मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
 
 
शराब पीने का आदी था राजा राम
आजाद नगर थाने के जांच अधिकारी महेश तिवारी ने बताया कि राजा राम नाम के व्यक्ति ने नशा करने का प्रयास किया और नशा नहीं हुआ तो उसने शराब में एसिड डाल कर पी लिया. इसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजा राम अटाला बेचने का काम करता था. राजा राम शराब पीने का आदी था. नशे की हालत में ही उसने शराब में एसिड मिलाकर पी लिया. ऐसे में उसका नशा तो नहीं बढ़ा, बल्कि जान चली गई.
 
इंदौर में अवैध शराब का भी चल रहा है धंधा
फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. गौरतलब है कि इंदौर में यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब शराब के नशे में किसी की जान गई हो. इंदौर शहर में अवैध शराब का धंधा भी बड़े धड़ल्ले से चल रहा है. शराब के व्यापार से मध्य प्रदेश सरकार को केवल इंदौर से ही 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व मिलता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
'जहां बेटियां जन्म से आजीवन पूजी जाती हैं, वह है अपना MP'- महिला सम्मेलन में बोले सीएम मोहन
'जहां बेटियां जन्म से आजीवन पूजी जाती हैं, वह है अपना MP'- महिला सम्मेलन में बोले सीएम मोहन
LPG Crisis: 'MP में ईंधन का संकट नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू सिलेंडर'- मंत्री गोविंद सिंह
LPG Crisis: 'MP में ईंधन का संकट नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू सिलेंडर'- मंत्री गोविंद सिंह

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget