एक्सप्लोरर

MP News: बाइक पर घुमाने ले जा रहे थे पिता, बीच सड़क चाइनीज मांझे से कट गई सात साल के बच्चे की गर्दन! मौत

MP News: धार में पिता के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे सात-वर्षीय एक लड़के की चाइनीज मांझे से गला कट जाने के बाद मौत हो गई. मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाने के लिए इस मांझे का उपयोग किया जाता है.

Chinese Manjha Danger: मध्य प्रदेश के धार (Dhar) शहर में  रविवार को चाइनीज मांझा एक बच्चे की मौत का कारण बन गया. दरअसल, रविवार को यहां अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे सात-वर्षीय एक लड़के की पतंग की तेज डोर से गला कट जाने से मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के अनुसार यह घटना शहर के हटवारा चौक पर उस वक्त हुई, जब विनोद चौहान अपने सात-वर्षीय बेटे को बाइक पर पीछे बैठाकर कहीं जा रहे थे.

 पतंग की डोर से कटा बच्चे का गला
अधिकारियों ने कहा, ‘‘चौहान अपने घायल बेटे को एक निजी अस्पताल ले गए. वहां से उसे (बच्चे को) जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.’’ डॉ. अमित सिसौदिया ने बताया कि जिला अस्पताल में एक लड़के को लाया गया था, जिसका गला पतंग की डोर से कट गया था. उन्होंने बताया, ‘‘जब तक लड़के को अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.’’

प्रशासन ने चीनी मांझे के खिलाफ चला रखा है अभियान
मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाने के लिए 'मांझा' का उपयोग किया जाता है. शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) रवींद्र वास्केल ने कहा कि जिन लोगों के पास भी चीन निर्मित मांझे या धारदार डोर होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. धार की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) रोशनी पाटीदार ने कहा कि प्रशासन ने पिछले 10 दिन में चीनी मांझे के खिलाफ अभियान चलाया है. उन्होंने कहा, ‘‘यह एक दुखद घटना है. हमने कई टीम गठित की हैं और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है.’’

बता दें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार चाइनीज मांझों पर प्रतिबंध लगाया गया है. फिर भी चोरी  से इसको खरीदा और बेचा जा रहा है. ये चाइनीज मांझा बड़ा घातक है. ये मांझा पशु-पक्षियों के साथ इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है.

ये भी पढ़ें- MP News: इंदौर में धागे से बनाई गई अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति, श्रद्धालुओं के लिए बना आकर्षण का केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget