एक्सप्लोरर

Makar Sakranti 2022: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मकर संक्रांति स्नान पर लगा प्रतिबंध, जानें और क्या हैं नियम

कोरोना के बढ़ते मामले और खतरे को देखते हुए एक बार फिर मकर संक्रांति के स्नान पर उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रतिबंध लगा दिया है.

Makar Sakranti Snan Ban: कोरोना के लगातार मामले बढ़ने की वजह से एक बार फिर मकर संक्रांति के स्नान पर उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रतिबंध लगा दिया है.  श्रद्धालुओं से जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि वे अपने घर पर लेकर पूजा अर्चना करें और राम घाट पर पहुंचकर शिप्रा नदी में सामूहिक स्नान की कोशिश न करें. कोरोना की तीसरी लहर के चलते धार्मिक आयोजनों पर भी गाइडलाइन का असर पड़ रहा है. प्रदेश सरकार ने विगत दिवस नई गाइडलाइन जारी की थी, जिसमें मेले और सामूहिक स्नान पर भी रोक लगा दी थी.

इसी तारतम्य में उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने मकर संक्रांति के स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया है. कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिप्रा नदी में स्नान करने के लिए आते हैं.  कोविड गाइडलाइन के चलते सामूहिक स्नान पर रोक लगी हुई है. संक्रमण जिस तरह तेजी से फैल रहा है, उसे दृष्टिगत रखते हुए आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा.

भक्त घर पर रहकर करें पूजा-अर्चना
उज्जैन के डीएम ने कहा कि जिले ही नहीं बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मकर संक्रांति पर्व पर शिप्रा नदी में स्नान के लिए नहीं आए.  श्रद्धालु अपने घर पर ही रह कर पूजा अर्चना करें. जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस विभाग ने भी आदेश का कड़ाई से पालन कराने की बात कही है . एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि धारा 144 लागू है. ऐसी स्थिति में यदि कोई नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

मकर संक्रांति स्नान के लिए किए थे पर्याप्त इंतजाम
उज्जैन में जिला प्रशासन ने जनवरी माह के प्रथम सप्ताह से ही मकर संक्रांति के स्नान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह की अगुवाई में जल संसाधन विभाग द्वारा नर्मदा का जल भी शिप्रा नदी में प्रवाहमान किया गया था. इसके अलावा इंदौर से आने वाली खान नदी का प्रदूषित जल भी आई स्थाई डैम बना कर रोक दिया गया था. जिला प्रशासन के इंतजामों पर सरकार की गाइडलाइन के कारण पानी फिर गया.

शिप्रा नदी में स्नान का विशेष महत्व
पंडित अमर डिब्बा वाला के मुताबिक शिप्रा नदी में स्नान और तिल के दान का मकर संक्रांति पर्व पर विशेष महत्व है. देशभर के श्रद्धालु शिप्रा नदी में स्नान करने के साथ भगवान महाकाल का आशीर्वाद देने के लिए आते हैं. शिप्रा नदी उत्तरवाहिनी होने की वजह से उस में डुबकी लगाने का फल गंगा नदी में स्नान के बराबर ही मिलता है.

 यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: पश्चिम उत्तर प्रदेश के दो बड़े नेता हुए बसपा में शामिल, जानिए मायावती ने उन्हें कहां से दिया है टिकट

UP Election 2022: बीजेपी के बाद अब सपा को लग सकता है झटका, तीन बार के इस विधायक के पार्टी छोड़ने की चर्चा

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget