एक्सप्लोरर

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर विस्तारीकरण योजना- 17 स्कूल हटाए गए, 600 परिवार हुए विस्थापित

MP News: महाकाल मंदिर विस्तारीकरण योजना पर तेजी के साथ काम हो रहा है, इसके लिए 600 परिवारों को विस्थापित किया गया है.

Mahakal Temple Expansion Plan: महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी. विस्तारीकरण योजना में बाधक बन रहे 17 विद्यालयों के अलावा 600 परिवारों को विस्थापित किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तारीख मिलने के बाद अब शेष बचे निर्माण कार्य को भी तेजी से करवाया जा रहा है.

महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के प्रथम भाग का अधिकांश कार्य पूरा हो गया है. इस विस्तारीकरण योजना को मूर्त रूप में लाने के लिए महाकालेश्वर मंदिर समिति, स्थानीय जिला प्रशासन, पुलिस महकमे के साथ-साथ मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को कई प्रकार की परेशानियों का सामना भी करना पड़ा.

विद्यालयों को उचित स्थान पर किया गया स्थापित

उज्जैन कलेक्टर और महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि विस्तारीकरण योजना के प्रथम भाग को पूर्ण करने में 17 स्कूल बाधक बन रहे थे. इसके अलावा 600 परिवारों का विस्थापन भी किया गया है. उन्होंने बताया कि विद्यालयों को भी उचित स्थान पर स्थापित किया गया है.

2 विद्यालयों को बड़े भवनों में स्थानांतरित किया गया है. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर के पीछे रूद्र सागर इलाके से लगभग 300 परिवारों को हटाया गया जबकि बेगम बाग इलाके से भी इतनी ही संख्या में परिवारों को हटाए जाने का काम किया गया. सभी को उचित विस्थापन के साथ-साथ मुआवजा भी वितरित किया गया है.  

इसी महीने काम हो जाएगा पूरा

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि सितंबर माह में ही कार्य को पूरी तरह पूर्ण कर लिया जाएगा. 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे. कलेक्टर खुद प्रतिदिन निर्माण कार्यों की मानिटरिंग कर रहे हैं. 

लंबे समय से चल रही थी विस्थापन की प्रक्रिया

दरअसल महाकालेश्वर मंदिर के आसपास का इलाका काफी बेशकीमती और सुविधाजनक होने की वजह से कोई इस क्षेत्र को छोड़ने को तैयार नहीं था. विस्थापन की प्रक्रिया काफी लंबे समय से चल रही थी. लोगों को मुआवजे के साथ-साथ उचित स्थान दिए जाने का प्रस्ताव भी कई बार रखा गया लेकिन लोग तैयार नहीं हुए. इसके बाद जब जमीनों की जांच पड़ताल हुई तो पता चला कि कई लोगों ने महाकाल मंदिर और शासकीय जमीन पर कब्जा कर रखा था.  इसके बाद नोटिस वितरित किए गए तब जाकर विस्थापन की प्रक्रिया में गति आई.

इसे भी पढ़ें:

MP News: रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में गए युवक का मिला शव, गले पर मिले चोट के निशान

MP News: राजगढ़ जेल के जेलर पर मुस्लिम कैदी की जबरदस्ती दाढ़ी काटने का आरोप, गुस्साए मुस्लिम समाज के लोगों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget