एक्सप्लोरर

MP Weather: एमपी में अब तक 50 जिलों में पहुंचा मानसून, आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

MP Weather News: मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से मध्य प्रदेश के छह जिलों में आज हवा-आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है.

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है. बुधवार (26 जून) की रात भोपाल-विदिशा में झमाझम बारिश हुई. विदिशा में करीब एक घंटे हुई बारिश की वजह से व्यवस्था अस्त-व्यस्त नजर आई. नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा. इधर मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के छह जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश के छह जिलों में आज हवा-आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. भोपाल, गुना, अशोकनगर, विदिशा और नर्मदापुरम में हवा आंधी के साथ बारिश होगी. जबकि इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर उज्जैन सहित प्रदेश के बाकी जिलों में आंधी गरज चमक की स्थिति बनी रहेगी. बता दें प्रदेश के 50 जिलों में मानसून पहुंच गया है, लेकिन कहीं भी नियमित बारिश नहीं हो रही है.
 
विदिशा में बुजुर्ग की मौत
विदिशा में बुधवार की रात झमाझम बारिश हुई. इस दौरान आंधी के साथ बिजली भी गिरी. ऐसे में बिजली गिरने की वजह से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है. दरअसल, बुजुर्ग पानी से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ा था और उसी दौरान बिजली गिर गई. बता दें बारिश का मौसम शुरू होते ही मौसम विभाग ने लोगों को लिए एडवाइजरी जारी की है कि बिजली गिरने के दौरान पेड़ के नीचे नहीं खड़ा होना है.
 
गर्मी का सितम जारी
मानसून ने भले ही प्रदेश में अपनी दस्तक दे दी हो इसके बावजूद कई शहरों में गर्मी का सितम भी जारी है. बुधवार को पृथ्वीपुर-निवाड़ी सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 29.6 रहा. वहीं बिजावर में 41.3-27.9, दमोह में 40.0-30.0, आगर मालवा 39.7-26.6 रहा. इधर बड़े शहरों में तापमान बढ़ा हुआ है. बुधवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

ये भी पढ़ें: MP Nursing Exams: एमपी में नर्सिंग के लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी, अगस्त तक होंगी रुकी हुई परीक्षाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget