एक्सप्लोरर

Deepawali 2022: इस बार दुर्लभ संयोग के साथ दीपावली है खास, जानिए- पूजा का शुभ मुहूर्त

MP News: आमतौर पर रूप चौदस का त्यौहार दीपावली के पूर्व मनाया जाता है लेकिन कई दशक के बाद इस बार रूप चौदस और दीपावली एक ही दिन आ रहे हैं.

Madhya Pradesh News: दीपावली पर इस बार बेहद दुर्लभ संयोग में बन रहा है. दरअसल, इस बार रूप चौदस और दीपावली एक ही दिन में मनाए जाएंगे. महालक्ष्मी की पूजन के लिए लोगों को शाम का इंतजार करना पड़ेगा. रात 8:35 बजे तक महालक्ष्मी की पूजन का विशेष महत्व है. ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डिब्बावाला के मुताबिक, इस बार दीपावली पर्व खास मुहूर्त और दुर्लभ संयोग के साथ आ रहा है. उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन खरीदी का विशेष महत्व है धनतेरस पर्व पर सोना, चांदी या अन्य वस्तुएं खरीदी जा सकती है. 

इस मुहूर्त में करें महालक्ष्मी की पूजा
इसके बाद 23 अक्टूबर को भगवान धन्वंतरी की पूजन का विशेष संयोग है. पंडित डिब्बावाला के मुताबिक 24 अक्टूबर को दीपावली पर्व मनाया जाएगा लेकिन इस दिन रूप चौदस का पर्व भी रहेगा. उन्होंने बताया कि सुबह से शाम 5:22 बजे तक रूप चौदस रहेगी. इसके बाद 5:22 बजे से रात 8:35 बजे तक महालक्ष्मी पूजन का विशेष मुहूर्त है. उन्होंने बताया कि कुछ लोग 22 और 23 अक्टूबर को धनतेरस मना रहे हैं लेकिन 22 अक्टूबर को ही धनतेरस का संयोग है. 

कई दशक बाद रूप चौदस और दिवली एक साथ
आमतौर पर रूप चौदस का त्यौहार दीपावली के पूर्व मनाया जाता है लेकिन कई दशक के बाद इस बार रूप चौदस और दीपावली एक ही दिन आ रहे हैं. पंडित अमर डिब्बावाला के मुताबिक पांच दिवसीय दीपोत्सव का विशेष महत्व है. यह हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व है. लोग दीपावली पर्व से नए व्यापार और शुभ कार्य का भी आगाज करते हैं. 

दिवाली की पूरी रात यहां जलाएं रखें दीपक

  • मां लक्ष्मी की पूजा के बाद एक बड़ा दीपक देवी के समक्ष रातभर जलाने की परंपरा है. कहते हैं मां लक्ष्मी रात में ही पृथ्वी पर घूमती हैं. मां लक्ष्मी को बहुत चंचल माना गया है. दीपक लगाकर इन्हें सदैव घर में निवास करने का विधान है. मान्यता है इससे देवी घर से जाती नहीं और जातक को धन, यश, वैभव, कीर्ति, आरोग्य प्राप्त होता है.
  • दिवाली की रात एक दीपक को रातभर जलाकर काजल भी बनाया जाता है. जिसे अगली सुबह घर के सदस्य अपने आखों में लगाते हैं. साथ ही इस काजल का टीका घर की तिजोरी, अलमारी पर भी लगाया जाता है. मान्यता है इससे बाधाएं दूर होती हैं, घर में समृद्धि आती है.

यह भी पढ़ें:

MP News: उमा भारती के विवादित बोल, कहा- 'तिलकधारी, जनेउधारी और तलवारधारी चलने दे रहे शराब के अहाते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget