एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में किसानों के खेतों में अब खूब होगी सिंचाई, सरकार ने 27 हजार करोड़ की परियोजनाओं की दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में किसानों के खेतों में अब पानी की कमी नहीं होगी. दरअसल सरकार ने 5 लाख 90 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए 27 हजार करोड़ की 12 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है.

जबलपुर: किसानों की तकदीर बदलने के लिए  मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सरकार ने 5 लाख 90 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए 27 हजार करोड़ की 12 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है.
इसी के साथ मध्यप्रदेश में अब नर्मदा घाटी की 26 हजार 716 करोड़ रूपये की लागत से 12 सिंचाई परियोजना पर कार्य शुरू हो जायेगा. इन परियोजनाओं के पूरा होने पर लगभग 5 लाख 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी.
परियोजनाओं के लिए कब मांगी जाएंगी निविदाएं
गौरतलब है कि प्रथम चरण में अप्रैल 2022 में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 7, द्वितीय चरण में अगस्त में प्राधिकरण की ही 2 एवं जल संसाधन विभाग की 3 परियोजनाओं सहित कुल 5 परियोजनाओं के लिये निविदा आमंत्रित की जायेगी.इन सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन से मध्यप्रदेश के हिस्से 3.50 एमएएफ नर्मदा जल का उपयोग सुनिश्चित होगा.नर्मदा घाटी के सभी कार्य पूरे होने पर नर्मदा घाटी विकास और जल संसाधन विभाग की परियोजनाओं से प्राइवेट पंपिंग सहित लगभग 38 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होगी तथा 18.25 एमएएफ जल का उपयोग होगा.
 
प्रथम चरण में इन परियोजनाओं के लिए मांगी जाएंगी निविदाएं
प्रथम चरण में अपर नर्मदा परियोजना जिला डिंडोरी, दूधी परियोजना, होशंगाबाद-छिंदवाड़ा, शक्कर पेंच लिंक परियोजना नरसिंहपुर-छिंदवाड़ा, राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना डिंडोरी, बसानिया बहुउद्देशीय परियोजना मण्डला, हांडिया बराज परियोजना हरदा और होशंगाबाद बराज परियोजना होशंगाबाद के लिये निविदा आमंत्रित की जायेगी.इन परियोजनाओं की कुल लागत 14 हजार 491 करोड़ 88 लाख रूपये है.प्रस्तावित सिंचाई क्षेत्र 2 लाख 58 हजार 216 हेक्टेयर तथा 175 मेगावाट विद्युत उत्पादन भी होगा.

दूसरे चरण में इन परियोजनाओं के लिए मांगी जाएंगी निविदाएं
दूसरे चरण में नर्मदा घाटी विकास विभाग की झिरन्या एमआईपी खण्डवा-खरगोन और कुक्षी माइक्रो सिंचाई परियोजना धार के लिये निविदा बुलाई जायेगी. इनकी कुल लागत 4 हजार 156 करोड़ 89 लाख रूपये है. प्रस्तावित सिंचाई क्षेत्र एक लाख 14 हजार 520 हेक्टेयर है.इसी चरण में जल संसाधन विभाग की हाटपिपल्या माइक्रो उदवहन सिंचाई परियोजना देवास, अपर बुढ़नेर सिंचाई परियोजना मण्डला, शेर-मछरेवा वृहद सिंचाई परियोजना सिवनी एवं नरसिंहपुर के लिये निविदा आमंत्रित की जायेगी.इन परियोजनाओं की कुल लागत 8 हजार 67 करोड़ 57 लाख रूपये है. प्रस्तावित सिंचाई क्षेत्र 2 लाख 17 हजार 128 हेक्टेयर है.
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की सिंचाई क्षमता में निरंतर वृद्धि को प्राथमिकता दी है.मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में सिंचाई परियोजनाओं का कार्य समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिये हैं.
 
ये भी पढ़ें
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Embed widget