एक्सप्लोरर

MP News: सीहोर में शिकायत के लिए नहीं काटने होंगे थाने के चक्कर, SP ने की ई-जनसुनवाई की शुरुआत

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी का कहना है कि कई लोग सिर्फ शिकायत करने के लिए जिले के दूर-दूर से जिला मुख्यालय आते हैं. ऐसे में उनका पैसा और टाइम भी बर्बाद होता है.

MP News: सीहोर पुलिस अपराधों की धरपकड़ के लिए जिस तेजी से अभियान चला रही है. अब उसी तेजी से सीहोर पुलिस कई नवाचारों के लिए भी तत्परता दिखा रही है. इन्हीं नवाचारों में से एक नवाचार है पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी का ई-जनसुनवाई. इसके माध्यम से पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय में बैठकर ही जिलेभर के थानों में आने वाले लोगों की शिकायतें सुनकर उन्हें इधर-उधर भटकने की परेशानी से बचा रहे हैं.

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव सहित जिले के अन्य अधिकारी थानों के प्रभारियों और संबंधितों के साथ प्रत्येक मंगलवार को ई-जनसुनवाई पर शिकायत सुनते हैं. पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी उसी समय शिकायतकर्ता से ऑनलाइन बात भी करते हैं और उसकी शिकायत का पूरा निराकरण करके संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देश देते हैं. इस बार भी उन्होंने मंगलवार को कई लोगों की शिकायतों का तुरंत निराकरण करवाया.

'ताकी शिकायतकर्ता न हों परेशान'
पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी का कहना है कि कई लोग सिर्फ शिकायत करने के लिए जिले के दूर-दूर से जिला मुख्यालय आते हैं. ऐसे में उनका पैसा और टाइम भी बर्बाद होता है, लेकिन अब वे अपने संबंधित थाने में ही शिकायत दे देते हैं और फिर मंगलवार के दिन उस शिकायत पर ऑनलाइन अपनी बात कह सकते हैं.

जारी किया व्हाट्सऐप नंबर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि शिकायत के लिए व्हाट्सअप नंबर 7587635918 जारी किया गया है. इसी तरह मेल ejansunvai.spsehore@mppolice.gov.in पर भी अपनी शिकायत भेज सकते हैं. एक अन्य माध्यम बारकोड भी है. इस तरह से कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत भेज सकता है.

पुलिस के पास आने वाली  शिकायत तों में ज्यादातर मामले जमीन-जायदाद से जुड़े हुए आते हैं. मंगलवार को भी ज्यादातर थानों से जो शिकायतें आईं उनमें राजस्व से जुड़े मामले ही अधिक रहे हैं. इसके अलावा युवतियों के घर से चले जाने, गुम होने के मामलों पर भी शिकायतें सुनी गईं. पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने मंगलवार को सबसे पहले दोराहा पुलिस से बात की. यहां पर शिकायतकर्ता लखन राठौर से भी उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का फीडबैक लिया. 

लखन राठौर की शिकायत पैसों के लेन-देन से संबंधित थी. इसी तरह जावर थाने में भी सूदखोरी को लेकर शिकायत थी. बुधनी थाने की शिकायत जमीन से संबंधित थी. इस पर पुलिस अधीक्षक ने आपसी समझौते के आधार पर मामले को सुनने का आश्वासन दिया. इसी तरह रेहटी थाने में भी एक महिला ने उसकी जमीन हड़पने की शिकायत की थी.

इछावर पुलिस थाना प्रभारी की तारीफ
एसपी मयंक अवस्थी ने ई-जनसुनवाई के दौरान बेहतर प्रबंधन को लेकर इछावर थाना प्रभारी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि अगली ई-जनसुनवाई में सभी थाना में इछावर जैसी व्यवस्थाएं रहें. ताकि एक साथ पुलिस एवं शिकायतकर्ता दोनों स्क्रीन पर दिखे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: शादी में दुल्हन की एंट्री देख हैरान रह गए लोग, लड़की के पिता ने समाज को दिया बड़ा संदेश

हैरान कर देगी पुनर्जन्म की ये कहानी, 4 साल की बच्ची ने बताई चौंकाने वाली बात...जानकर आप भी रह जाएंगे दंग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget